शहीद स्मारक और बाजारों को कराया सैनिटाइज
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने गुरुवार को कई वार्डो के सघन इलाकों में भ्रमण कर सफाई चूना व सैनिटाइजेशन का जायजा लिया।
सहारनपुर, जेएनएन। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने गुरुवार को कई वार्डो के सघन इलाकों में भ्रमण कर सफाई, चूना व सैनिटाइजेशन का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी इस बारे में जानकारी ली। उन्होंने कई सघन इलाकों में खड़े होकर सैनिटाइजेशन भी कराया।
इस बीच मंडी समिति और रोस्टर के मुताबिक शहर के 14 वार्डो तथा सभी कंटेनमेंट जोन व सरकारी इमारतों को भी सैनिटाइज कराया गया। शाम को फागिग अभियान भी जारी रहा।
मेयर संजीव वालिया और नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने वार्ड-58 के मोहल्ला मिस्त्र मिरार, मोहल्ला चौताला, पंसारी बाजार, लोहा बाजार, बूरा बाजार, शहीद स्मारक के अलावा नया बाजार, सर्राफा, हलवाई हट्टा रानी बाजार व मोरगंज में पैदल घूमकर सफाई, कूड़ा उठान, सैनिटाइजेशन व चूना-मेलाथियान आदि छिड़काव का निरीक्षण किया। कुछ लोगों द्वारा उनके क्षेत्र में सैनिटाइजेशन न होने की शिकायत पर उन्होंने संबंधित सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि सैनिटाइजेशन में कोई भेदभाव न किया जाए।
सहायक नगरायुक्त ने अपने सामने इन क्षेत्रों तथा पंसारी बाजार स्थित शहीद स्मारक को सैनिटाइज भी कराया। इसके अलावा वार्ड-46 में पार्षद ज्योति अग्रवाल को साथ लेकर सहायक नगर आयुक्त ने तोता चौक, नीलकंठ विहार, मोहित विहार, माधो वाटिका, राघवपुरम, शिवेंद्र विहार, सरदार कालोनी आदि का निरीक्षण कर सैनिटाइजेशन कराया।
सेनिटाइजेशन प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि रोस्टर के अनुसार 14 वार्डो में सैनिटाइजेशन कराया गया है। वार्ड-27 के दरामिलकाना, वार्ड -35 जवाहर पार्क, वार्ड-8 दराकोटतला, वार्ड-64 वुड सीजनिग प्लांट, वार्ड-70 लक्खी गेट, वार्ड-21 हिम्मत नगर, वार्ड-24 गोविद नगर, वार्ड -38 न्यू माधव नगर, वार्ड-43 सराय हिसामुद्दीन, वार्ड-42 नुमायश कैंप, वार्ड-48 आवास विकास, वार्ड-47 खालापार, वार्ड-52 किला नवाबगंज को सेनिटाइज कराया गया। उन्होंने बताया कि वार्ड-50 हकीकत नगर, वार्ड-60 हयात कालोनी, वार्ड-61 आजाद कालोनी, वार्ड-62 याहिया शाह, वार्ड-63 साबरी का बाग, वार्ड-64 वुड सीजनिग प्लांट, वार्ड-65 कमेला कालोनी, वार्ड-66 नदीम कालोनी, वार्ड-67 दराआली बैरुन में फागिग अभियान चलाया गया।