देर रात तक चला नगर पंचायत का सेनिटाइज अभियान
तीतरो में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर पंचायत ने बड़ा अभियान चलाया जिसके चलते कस्बे की सड़कें और गलियां देर रात तक सैनिटाइज की गई।
सहारनपुर, जेएनएन। तीतरो में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए नगर पंचायत ने बड़ा अभियान चलाया, जिसके चलते कस्बे की सड़कें और गलियां देर रात तक सैनिटाइज की गई।
बुधवार शाम नगरवासियों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज ने स्वयं नगर को सैनिटाइज कराने का अभियान देखरेख में चलवाया। पिछले कुछ दिनों से सफाई व कीटनाशक दवा के छिड़काव में बढ़ती जा रही लापरवाही पर जब नगरवासियों ने आवाज उठाई तो चेयरमैन को खुद इसकी कमान संभालनी पड़ी। देर रात तक नगर की प्रत्येक गली, मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, सहित मलिन बस्तियों को भी सैनिटाइज किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार ने सभी पंचायत कर्मियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही इस कार्य में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कस्बे को सैनिटाइज करने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
वायरल बुखार फैलने से ग्रामीण परेशान, नहीं मिल रहा उपचार
खेड़ा अफगान: मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से क्षेत्र में वायरल बुखार बहुत तेजी से फैलने लगा है। लाचार सिस्टम से बेबस मरीज स्वास्थ्य केंद्रों व डाक्टरों के चक्कर काट रहे हैं। उपचार तो दूर की बात जिनसे कोई सीधे मुंह बात करने को राजी नही हैं।
क्षेत्र के गांव फंदपुरी, जगैता न•ाीब, रानियाली, खेड़ा अफगान, धौराला आदि गांव में वायरल बुखार का प्रकोप बुरी तरह फैला है। वायरल में सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। स्थानीय डाक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम से वायरल फीवर तेजी से फैलने का अधिक खतरा रहता है साथ ही कोरोना के कारण दूर से ही मरीजों को देखा जा रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सुबह, शाम मौसम ठंड़ा व दोपहर को भयंकर गर्मी बरस रही हैं। मौसम में कई बार बदलाव होने के कारण मौसमी बुखार चल रहा हैं। लेकिन बीते वर्ष से देशभर में फैले कोरोना महामारी के कारण चिकित्सा केंद्रों में भी चिकित्सक कोरोना के डर से मरीजों से दूरी बनाए हुए हैं। सुबह-शाम सर्दी रहती है। दोपहर के समय धूप निकलने से मौसम गर्म हो जाता है।