सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
समाजवादी पार्टी एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टीकाराम पंवार उर्फ आकाश खटीक ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मनजीत सिंह मौर्य को जिला महासचिव नियुक्त किया है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मिशन 2022 की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।
सहारनपुर जेएनएन। समाजवादी पार्टी एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टीकाराम पंवार उर्फ आकाश खटीक ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मनजीत सिंह मौर्य को जिला महासचिव नियुक्त किया है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मिशन 2022 की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।
सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विजेंद्र खटीक, गुलशन सागर, सुनील कुमार, सचिन कुमार, सुशील नरैय्या, नवीन कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनजीत सिंह मौर्य को जिला महासचिव, रवि कुमार दिनकर, आनंद कुमार, प्रदीप तोमर, तनुज वाल्मीकि, हुकुम सिंह व अमरदीप को जिला सचिव, आदेश कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, अनूप कोरी, राजकुमार चौहान, सोनू कोरी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। जबकि पृथ्वीराज सिंह को गंगोह विधानसभा, मेहर सिंह को रामपुर मनिहारान विधानसभा, सतीश कुमार वाल्मीकि को देवबंद विधानसभा, नीटू कुमार को बेहट विधानसभा अध्यक्ष, पंकज खटीक को नकुड़ का नगर अध्यक्ष व सुरेश खटीक को अंबेहटा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आकाश पंवार ने कहा कि सपा के शासन में अनुसूचित समाज को पूरा मान सम्मान मिला है। प्रवीन बान्दुखेड़ी, राव वजाहत, हसीन कुरैशी, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।