Move to Jagran APP

मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा में सहारनपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान

प्रोबेशन विभाग के लिए नव वर्ष खुशियां लेकर आया है। मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन अभियान के तहत किए गए कार्यों की गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश स्तर पर मानीटरिग की गई जिसमें बालिकाओं व महिलाओं से संपर्क करने में सहारनपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 11:07 PM (IST)
मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा में सहारनपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान
मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा में सहारनपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान

सहारनपुर, जेएनएन। प्रोबेशन विभाग के लिए नव वर्ष खुशियां लेकर आया है। मिशन शक्ति-नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन अभियान के तहत किए गए कार्यों की गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश स्तर पर मानीटरिग की गई, जिसमें बालिकाओं व महिलाओं से संपर्क करने में सहारनपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

loksabha election banner

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम में जनपद के 23 विभागों द्वारा कार्य किया गया, जिनमें मुख्यत: महिला कल्याण विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि विभाग, गन्ना विभाग तथा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। इन सभी विभागों से प्रतिदिन रिपोर्ट ली जाती थी। इनके द्वारा जनपद में 29,68,055 महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत जानकारी प्रदान करते हुए परामर्श सेवाएं सुरक्षा सेवाएं हेल्प लाइन, पुलिस सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों रोजगारपरक कार्यक्रमों व सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद की 3004 महिलाओं व बालिकाओं को परामर्श सेवाएं प्रदान कर जीवन कौशल की जानकारी दी गई तथा ड्राप आउट किशोरियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें विद्यालयों से जोड़ने का कार्य किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.