Move to Jagran APP

सहारनपुर रंगोत्सव में दिखेगा कला व साहित्य का संगम

प्रांतीय संस्कृत सम्मेलन और भारत के ऐतिहासिक गौरव व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में आज के युवाओं की भूमिका आदि कार्यक्रम के बाद एक बार फिर सहारनपुर रंगोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति व कला का प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:11 AM (IST)
सहारनपुर रंगोत्सव में दिखेगा कला व साहित्य का संगम
सहारनपुर रंगोत्सव में दिखेगा कला व साहित्य का संगम

सहारनपुर, जेएनएन। प्रांतीय संस्कृत सम्मेलन और भारत के ऐतिहासिक गौरव व सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में आज के युवाओं की भूमिका आदि कार्यक्रम के बाद एक बार फिर सहारनपुर रंगोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति व कला का प्रदर्शन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहारनपुर के कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, वहीं रात्रि में होने वाले कार्यक्रमों में मालिनी अवस्थी, हंसराज हंस, शबाब साबरी के अलावा प्रोफेसर वसीम बरेलवी, सबीना अदीब व प्रियांशु गजेंद्र जैसे नामचीन शायर व कवि अपने कलाम व रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

prime article banner

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि जिस प्रकार गत वर्ष सहारनपुर महोत्सव का आयोजन किया गया था। उसी प्रकार इस वर्ष सहारनपुर रंगोत्सव का आयोजन 17 से 23 दिसंबर के बीच देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो ग्राउंड पर कराया जा रहा है। महोत्सव में सहारनपुर के इतिहास की झलक और यहां की कला, वुडकार्विंग उद्योग, रॉट आयरन, खाने, पीने आदि के स्टाल लगाए जाएंगे। सात दिन तक चलने वाले रंगोत्सव में हर दिन कुछ नया होगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि रंगोत्सव में 17 दिसंबर को अतुल्य भारत कार्यक्रम होगा। इसमें अनेकता में एकता को दर्शाती भारतीय संस्कृति की झलक नजर आएगी। 18 दिसंबर को राष्ट्रवादी साहित्य संध्या होगी। जिसमें भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए संयुक्त रूप से कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी, सबीना अदीब, कवि राजेंद्र राजन, प्रियांशु गजेंद्र जैसे कवि व शायर अपने कलाम व रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। 19 दिसंबर को अवधि भोजपुरी नाईट में मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुति देगी। 20 दिसंबर को सूफी नाइट में हंसराज हंस की प्रस्तुति होगी। 21 दिसंबर को गजल नाईट में डा. हरीओम, 22 को पंजाबी नाइट और 23 को शबाब साबरी नाइट होगी। उन्होंने बताया कि रंगोत्सव में शाम 7 से 8 बजे तक युवा महोत्सव में सहारनपुर की बाल प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रात आठ से 10 बजे तक मुख्य कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा 500 के आसपास स्टाल लगाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.