स्वयंसेवक कर रहे आमजन की मदद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राष्ट्रीय सेवा भारती के स्वयंसेवक कोरोना महामारी में लोगों की सेवा करने में जुटे हैं। अलग-अलग टोलियों में बंटकर स्वयंसेवक मृतकों के अंतिम संस्कार में सहयोग करने के साथ ही जगह-जगह आयुष काढ़े का वितरण भी कर रहे हैं।
सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राष्ट्रीय सेवा भारती के स्वयंसेवक कोरोना महामारी में लोगों की सेवा करने में जुटे हैं। अलग-अलग टोलियों में बंटकर स्वयंसेवक मृतकों के अंतिम संस्कार में सहयोग करने के साथ ही जगह-जगह आयुष काढ़े का वितरण भी कर रहे हैं।
रविवार को स्वयंसेवकों ने अलग-अलग टोलियों में बंटकर सेवा कार्य किया। जिले भर में 12 स्थानों पर आयुष काढ़े का वितरण कराने के साथ ही 4500 से अधिक मास्क व सैनिटाइजर आदि वितरित किए गए। कोरोना से जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनके परिवारों से मिलकर कोविड-10 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए ससम्मान अंतिम संस्कार कराया। इसके अलावा टेलीकालिग के माध्यम से स्वयंसेवक लोगों को फोन कर उनकी समस्याओं को हल कराने के प्रयास में लगे हैं। 11 अस्पतालों में स्वयंसेवकों द्वारा आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कराई गई। सेवा कार्यों में विभाग संघ चालक राकेश वीर, विभाग प्रचारक प्रवीर कुमार, महानगर प्रचारक राजन, दिलीप, अध्यक्ष सेवा भारती प्रदीप माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल, संजय, अरिहंत, मनोज, राहुल, पंकज, विपिन, रजत, वेदपाल, अमित, कुलदीप, अनूप, विकास आदि लगे थे।
दो साल के बच्चे को लेकर दी महिला कांस्टेबल ने दी डयूटी
नकुड़ : पंचायत चुनाव की मतगणना में शाम की शिफ्ट में एक महिला कांस्टेबल अपने महज दो साल के बच्चे को लेकर ड्यूटी करने पहुंची। तभी मतगणना स्थल पर पहुंचे एसडीएम हिमांशु नागपाल की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उक्त महिला कांस्टेबल की ड्यूटी काटकर घर भेजने के निर्देश दिए। महिला कांस्टेबल निशा ने बताया कि वह महिला थाना सहारनपुर से आई है। उसके पति भी कांस्टेबल है जो गाजियाबाद में तैनात है। कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महिला कांस्टेबल को बच्चे के साथ देखकर उनकी सराहना भी की जा रही है।