Move to Jagran APP

यमुना में आया पानी, स्टड टूटने का खतरा

गंगोह (सहारनपुर) : सोमवार शाम यमुना में पानी आ जाने से बानूखेड़ी गांव के पास स्थित स्टड में क

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 09:54 PM (IST)
यमुना में आया पानी, स्टड टूटने का खतरा
यमुना में आया पानी, स्टड टूटने का खतरा

गंगोह (सहारनपुर) : सोमवार शाम यमुना में पानी आ जाने से बानूखेड़ी गांव के पास स्थित स्टड में कटाव होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने कटाव रोकने के प्रयास आरंभ कर दिए हैं। ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

loksabha election banner

पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार शाम यमुना में काफी अधिक पानी आ गया। पानी आ जाने से ग्रामीणों में ¨चता की लहर दौड़ गई। ग्रामीण अब से पहले भी यमुना का रौद्र रूप देख चुके हैं। सोमवार शाम पानी ने यमुना किनारे के गांाव बानूखेड़ी के पास पानी रोकने को बनाए गए स्टड में दरार आ जाने के बाद कटाव आरंभ हो गया। कटाव आरंभ होते ही ग्रामीणों में हड़कंप हो गया तथा मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी मिलने के बाद तहसील प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। एसडीएम युगराज ¨सह, सीओ राजेंद्र ¨सह, कानूनगो राहुल ¨सह व अन्य राजस्व कर्मचारियों के अलावा ¨सचाई विभाग के लोग भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने तुरंत ही कटाव रोकने के लिए प्रयास आरंभ कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी यदि और आ गया तो कटाव रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। समाचार भेजे जाने तक प्रयास जारी थे। एसडीएम ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है तथा यह भी कहा कि प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होने कहा कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर ही जमे हैं तथा स्थिति पर नजर रखे हुए है। पांच वर्ष पूर्व भी यमुना में बाढ़ आ जाने से दौलतपुर पटरी टूट गई थी जिसे सेना की मदद से ठीक कराया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.