Move to Jagran APP

रिटेल में विदेशी निवेश से खत्म हो जाएगा व्यापारी : गर्ग

सहारनपुर : उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने रिटेल में विदेश

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:38 PM (IST)
रिटेल में विदेशी निवेश से खत्म हो जाएगा व्यापारी : गर्ग
रिटेल में विदेशी निवेश से खत्म हो जाएगा व्यापारी : गर्ग

सहारनपुर : उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने रिटेल में विदेश निवेश कानून का विरोध करते हुए व्यापारियों से 28 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने रिटेल में विदेशी निवेश को अनुमति दे दी तो भारत का व्यापारी खत्म हो जाएगा।

loksabha election banner

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग रविवार को घंटाघर स्थित एक होटल में व्यापारियों से बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। गर्ग ने कहा कि रिटेल में विदेशी निवेश कानून से भारत का व्यापारी बर्बाद हो जाएगा। व्यापार मंडल इस कानून का विरोध करता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जब तक व्यापारी आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नहीं हो जाता, तब तक इस कानून को निरस्त किया जाए। इस मौके पर व्यापारी सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, जिलाध्यक्ष जयवीर राणा, महामंत्री डा. आदित्य राठी, अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मुकंद मनोहर गोयल व महामंत्री अजय शर्मा, संजय सैनी आदि ने संबोधित किया। बैठक में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हाजी मुस्तकीम के नेतृत्व में परिवंद्र चौधरी बिजनाखेड़ी, वसीम अहमद, लक्की ¨सह पुंडीर, रोबिन ¨सह, दुष्यंत ¨सह, ¨चटू, मोहित त्यागी, आशीष चुग, अमित कांबोज, विशाल राणा, मौ. इरफान, मौ. नौशाद, डा. सालिम आदि रहे। बैठक में महेश भोला, अमित धींगड़ा, जौली प्रजापति, कमर आलम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.