Move to Jagran APP

समारोह में सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

रामपुर मनिहारान में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सड़क सफाई कर्मचारी संघ द्वारा कोरोनाकाल में सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मचारियों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 06:16 PM (IST)
समारोह में सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
समारोह में सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सड़क सफाई कर्मचारी संघ द्वारा कोरोनाकाल में सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले कर्मचारियों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया है। साथ ही ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों को रविवार को अवकाश दिए जाने की भी मांग की गई है।

loksabha election banner

मंगलवार को बाईपास मार्ग पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सड़क सफाई कर्मचारी संघ द्वारा हुए कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। राज्य सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष डेविड ढिगीया ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को सभी कर्मचारी एकजुट हों। जिला अध्यक्ष अविनाश बिरला ने कहा कि सभी सफाई कर्मचारी एकजुट होकर आवाज उठाएंगे तो सुनवाई जरूर होगी। समस्याओं से संबंधित ज्ञापन नगर पंचायत चेयरमैन व ईओ को सौंपा। जिसमें ठेका सफाई कर्मचारियों को 25 तारीख को दिया जाने वाला वेतन 10 तारीख को दिया जाए, सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिए जाएं। वाल्मीकि समाज की महिलाओं के लिए महिला स्नान ग्रह का निर्माण कराया जाए, नगर पंचायत में समस्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक की जाए, नगर पंचायत में महिलाओं सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी केवल झाड़ू पर होनी चाहिए, नगर पंचायत में 120 कर्मचारियों पर चार सफाई नायक नियुक्त किया जाए तथा सफाई कर्मचारी संघ यूनियन को एक कार्यालय दिया जाए, ज्ञापन में सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्यक्रम में सभी संघ पदाधिकारियों व सफाई कर्मचारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सूरज वाल्मीकि, उपाध्यक्ष निहाल सिंह बाल्मीकि, महामंत्री अमन बाल्मीकि, मंत्री सोनू वाल्मीकि, जय भगवान वाल्मीकि, विनय वाल्मीकि मोनू वाल्मीकि, सुदेश, संजय सूद, सनी वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, रोहित बाल्मीकि ,आदि काफी लोग मौजूद रहे। संचालन तहसील अध्यक्ष सूरज बाल्मीकि ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.