रामपुर तथा देवबंद विधायक की आक्सीजन प्लांट लगवाने की पेशकश
कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए अब विधायक भी आगे आ रहे हैं। रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने अपनी विधायक निधि से रामपुर व नागल के स्वास्थ्य केंद्रों में आक्सीजन प्लांट लगाने की पहल की है वहीं देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने भी विकास निधि से क्षेत्र में तीन स्थानों पर आक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित कराए जाने की पेशकश की है। उन्होंने देवबंद सीएचसी समेत क्षेत्र के अस्पतालों में आक्सीजन दवाइयों की कमी को पूरा कराने की बात भी कही।
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना काल में मरीजों की मदद के लिए अब विधायक भी आगे आ रहे हैं। रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने अपनी विधायक निधि से रामपुर व नागल के स्वास्थ्य केंद्रों में आक्सीजन प्लांट लगाने की पहल की है, वहीं देवबंद विधायक बृजेश सिंह ने भी विकास निधि से क्षेत्र में तीन स्थानों पर आक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित कराए जाने की पेशकश की है। उन्होंने देवबंद सीएचसी समेत क्षेत्र के अस्पतालों में आक्सीजन, दवाइयों की कमी को पूरा कराने की बात भी कही।
शुक्रवार को रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने डीएम को पत्र सौंपकर कहा कि कोविड 19 वैश्विक महामारी में जनऔषधि व आक्सीजन की भारी आवश्यकता है। जनहित में रामपुर मनिहारान व नागल के स्वास्थ्य केंद्र में उनके क्षेत्र में विधायक निधि से स्वास्थ्य केंद्रों में आक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए जाएं। उधर शुक्रवार को विधायक बृजेश सिंह ने भी डीएम से मुलाकात की। कहा कि संकट की घड़ी में सरकार ही नहीं बल्कि पीड़ितों की मदद करना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान विधायक ने देवबंद विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाली निधि से देवबंद, रणखंडी और जड़ोदाजट सीएचसी में जल्द ही आक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित कराने के संबंध में डीएम को पत्र सौंपा। विधायक ने डीएम अखिलेश सिंह से कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आक्सीजन व आवश्यक दवाओं की कमी न हो तथा केंद्रों पर कोरोना टेस्ट व टीकाकरण को आने वाले लोगों के लिए उचित व सुरक्षित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए।
भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री के देहांत पर गहरा शोक जताया
नानौता में कोरोना से भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन भवानी सिंह के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, बौद्धिक प्रमुख अनुजवीर रुहेला, नगर संघ सह संचालक प्रमोद वैध, जसबीर राणा, विद्यार्थी नगर प्रमुख राम अरोड़ा, कुलवंत राणा, अजय वर्मा, भरत अग्रवाल, माणिक गर्ग, प्रणव पाठक, वीरेंद्र नामदेव, आतिश वर्मा, परवान सिघानिया, कुलदीप नामदेव, विवेक नामदेव, कंवर सैन जैन, अनूप सिंह पुंडीर तथा अभिषेक तनेजा आदि मुख्य रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह राणा ने बताया कि स्वर्गीय भवानी सिंह आरएसएस के सहारनपुर में विभाग प्रचारक रहे।