Move to Jagran APP

कंटेनमेंट जोन सहित रोजाना नौ वार्ड होंगे सैनिटाइज

नगर निगम द्वारा कोरोना के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सेनिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत कोर्ट रोड सहित आसपास की कालोनियों को सैनिटाइज किया गया। वहीं दीवानी कचहरी कलक्ट्रेट ट्रेजरी नगर निगम जिला चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य सरकारी इमारतों को भी सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 07:03 PM (IST)
कंटेनमेंट जोन सहित रोजाना नौ वार्ड होंगे सैनिटाइज
कंटेनमेंट जोन सहित रोजाना नौ वार्ड होंगे सैनिटाइज

सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम द्वारा कोरोना के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सेनिटाइजेशन अभियान के अंतर्गत कोर्ट रोड सहित आसपास की कालोनियों को सैनिटाइज किया गया। वहीं दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट, ट्रेजरी, नगर निगम, जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य सरकारी इमारतों को भी सैनिटाइज किया गया। महानगर के सभी कंटेनमेंट जोन में भी सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया।

loksabha election banner

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुनाल जैन के नेतृत्व में सोमवार को करीब एक दर्जन वाहनों के काफिले ने कोर्ट रोड की दोनों साइडों और नवीन नगर वार्ड 16 सहित अनेक वार्डो की कालोनियों को सैनिटाइज किया। कलक्ट्रेट, निर्वाचन कार्यालय, ट्रेजरी, आफिसर कालोनी व कमिश्नर आवास को भी सेनिटाइज किया गया। कई वाहन कोर्ट रोड से नवीन नगर होते हुए वार्ड 16 पहुंचे और पूरे वार्ड सहित सभी कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया। वार्ड 16 में संक्रमितों की अधिक संख्या होने के कारण उस क्षेत्र पर अधिक फोकस किया गया। इसके अतिरिक्त,अंजलि विहार, पेपर मिल रोड, ब्रहमपुरी कालोनी, प्रद्युमन नगर, न्यू पटेल नगर, शारदा नगर, खलासी लाइन, मिशन कम्पाउंड आदि को भी सैनिटाइज किया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रोजाना नौ वार्डो को सैनिटाइज करने के क्रम में सोमवार को वार्ड 23, 24, 06, 07, 40, 52, 53, 38 व 13 नंबर वार्ड को सैनिटाइज किया गया। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जिन वार्डो में भी संक्रमित मरीज हैं, उनके घरों व क्षेत्र को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को सेनिटाइज कराने के अलावा पूरे महानगर में चूना, मेलाथियान, ब्लीचिग पाउडर व एंटी लार्वा का छिड़काव अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.