तेज हवा व बारिश से बिछा धान
गंगोह (सहारनपुर) : शनिवार को आधी रात के बाद चली तेज हवा व बारिश से धान की फसल को आंशि
गंगोह (सहारनपुर) : शनिवार को आधी रात के बाद चली तेज हवा व बारिश से धान की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। खड़ी धान की फसल को अधिक नुकसान पहुंचा है।
बारिश से अन्य किसी नुकसान के होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। बारिश के कारण बाजार भी प्रभावित हुए तथा ग्राहकों की संख्या भी कम रही। इसके अलावा मुख्य मार्ग बरसात में खराब हो जाने व बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में ठंडक बढ़ जाने से वृद्ध व बीमार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
संसू, महंगी : शनिवार को तेज रफ्तार की हवाओं व बारिश ने किसानों की धान की अगेती व पछेती फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। रविवार को भी हवा व बारिश जारी रहने से किसानों के अरमानों पर बारिश भारी पड़ गई हैं। पहले ही अधिकांश किसानों की फसल बारिश से खराब हो गई थी।
बड़गांव : क्ष़ेत्र में शनिवार से हो रही बारिश व तेज आंधी से किसानों गन्ने व धान की फसल को भारी नुक्सान हुआ है। किसानों ब्रजमोहन, रणबीर ¨सह, ब्रजपाल ¨सह ने बताया कि कल से हो रही बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई है। धान की फसल इस समय गोभ में थी, जिसके गिरने के बाद साठ से सत्तर प्रतिशत का नुकसान होगा।
संसू, इस्लामनगर: अधिकतर खेतों में धान व गन्ने की खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गयी हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाओं के चलने के कारण पारा काफी नीचे आ गया है। सड़क दूधली : रविवार देर शाम मौसम अचानक बदल हलकी बूंदी के बाद तेज हवा व बारिश से आसपास की धान की फसल जमीन पर बिछ गई। किसानों यूनुस, इमरान, मुनीर आलम आदि का कहना है कि फसल पकने को तैयार है। फसल गिरने से करीब आधी फसल को नुक्सान पहुंचता है।
संसू नानौता : पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से जहां किसानों के चेहरों पर उदासी छा रही है। नसीम सिददीकी, हाजी सत्तार खां, महमूद अख्तर, अली रजा, अनीस हुसैन,चौ. नियाज हसन, चौधरी दीन मौहम्मद,रामभूल ¨सह, दिनेश पुण्डीर,हाजी सददाम खा, हाजी अतीउल्ला खां आदि कृषकों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से धान व हरे चारे की फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है। वहीं व्यापारी इबादत हुसैन, प्रदीप कुमार, अजीम बेग,आस मोहम्मद,रतन कुमार, विनोद कुमार,रामगोपाल, आमिर कुरैशी,सउद कुरैशी राजीव नामदेव आदि व्यापारियों का कहना है कि बारिश के कारण उन्हें भी समय से पहले ही अपनी दुकाने बंद करनी पड़ रही हैं।