प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी : मुद्गल
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी मुद्गल ने कहा कि पार्टी में प्रत्येक वर्ग का सम्मान सुरक्षित है।
सहारनपुर, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी मुद्गल ने कहा कि पार्टी में प्रत्येक वर्ग का सम्मान सुरक्षित है। पार्टी द्वारा किसान, मजदूर समेत हर वर्ग की सुरक्षा के लिए कार्य किए जा रहे है। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिला संगठन मंत्री शाहिद कुरैशी के आवास पर हुए सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने ये विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अश्वनी मुद्गल का फूल मालाएं पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले समय में पार्टी अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का आभार जताया। इस दौरान शहाब नबी सिद्दीकी, रिजवान अंसारी, इदरीस चौधरी, मूसा चौधरी, कलीम कुरैशी, साईम सिद्दीकी, जुनैद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।