Move to Jagran APP

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सहारनपुर: श्री सांई दरबार में में मां दुर्गा की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 10:15 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 10:15 PM (IST)
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सहारनपुर: श्री सांई दरबार में में मां दुर्गा की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। सांई भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

loksabha election banner

दिल्ली रोड स्थित श्री सांई दरबार में मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन मुख्य यजमान ज्योति व अमर गुप्ता द्वारा किया गया। बाबा का महाअभिषेक 11 सुगंधित द्रव्यों से किया गया। देहरादून से आए विनोद डिमरी ने सांई भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक जमकर झूमे। सांई ज्योति आप नेता योगेश दहिया ने प्रज्जवलित की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक र¨वद्र कुमार मोल्हू रहे। राजेश चौहान, सीमा भटनागर, मीनू चौहानर, अनिल चौहान, प्रवेश गर्ग, उज्जवल कुमार जैन, मोहित गुप्ता, अक्षित राणा थे। धर्म की शक्ति को जानना ही बुद्धिमता: आत्मानुभवी

जासं, सहारनपुर: कथाव्यास आत्मानुभवी महाराज ने कहा कि वैज्ञानिक उन्नति के साथ-साथ धर्म की शक्ति को जानने से ही मनुष्य का सर्वागीण विकास होता है। गो¨वद विहार पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए कथाव्यास ने कहा कि जब कुछ संकीर्ण विचारधारा वाले लोगों ने अलग-अलग धर्मों का नाम देकर मानव समाज को अज्ञान के अंधविश्वास में भटकने को विवश किया तब-तब श्रीराम व श्री कृष्ण ने कर्मयोग, भक्तियोग तथा ज्ञानयोग के माध्यम से सनातन शक्ति धर्म की स्थापना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.