Move to Jagran APP

गांधी जयंती पर सुबह प्रभातफेरी, ध्वजारोहण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। सुबह सवेरे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सरकारी भवनों व स्कूलों में सुबह आठ बजे राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 10:55 PM (IST)
गांधी जयंती पर सुबह प्रभातफेरी, ध्वजारोहण
गांधी जयंती पर सुबह प्रभातफेरी, ध्वजारोहण

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। सुबह सवेरे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सरकारी भवनों व स्कूलों में सुबह आठ बजे राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। रामधुन के साथ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया जायेगा।

loksabha election banner

गुरुवार को गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की नगर निगम द्वारा सफाई कराई गई। प्रतिमा के आसपास की सफाई के बाद पूरे पार्क में अभियान चलाकर सफाई की गई। जिला मुख्यालय पर भी साफ-सफाई के अलावा झालरें लगाई गई। नगर निगम सहित अन्य सरकारी भवनों पर रोशनी की गई। शुक्रवार को प्रभात फेरी सुबह 5.30 बजे गांधी आश्रम जनक नगर से आरंभ होकर छह बजे शहीद स्मारक तक जायेगी। वापसी में गांधी पार्क पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जायेगा। प्रभात फेरी के पश्चात फल आदि का वितरण व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन द्वारा किया जायेगा। सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज सुबह आठ बजे फहराया जायेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बडे़ चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण के साथ रामधुन बजाई जायेगी। राजकीय भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, इमारतों तथा बाजार में रात में रोशनी की व्यवस्था रहेगी। गांधी पार्क में टैंट और सफाई व्यवस्था नगर निगम द्वारा कराई जायेगी। सहभोज दोपहर एक बजे प्रभुजी की रसोई में होगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रभात फेरी में बच्चों को नही बुलाया जायेगा, कोरोना के चलते बुजुर्ग सहभोज में बुजुर्ग न आएं। कार्यक्रमों में उचित शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.