आलू में और तेजी आने की उम्मीद, खेतों में लगा स्टॉक
महंगी (सहारनपुर) : आलू की तेजी बढ़ते ही जा रही है, जिससे किसान के चेहरे पर खुशी आ गई है। कुछ किसानों
महंगी (सहारनपुर) : आलू की तेजी बढ़ते ही जा रही है, जिससे किसान के चेहरे पर खुशी आ गई है। कुछ किसानों ने अभी भी और तेजी के आने की संभावना देखते हुए अपने आलू को खेतों में डालकर पुआल से ढंक रखा है।
2 साल से आलू को मंदी के चलते किसान बेहाल था, लेकिन इस बार आलू के दाम बढ़ने से सुर्खियों में आ गया है। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। किसान आलू के दाम बढ़ने का इंतजार कर रहा है। अभी भी कलसी, मुबारिकपुर व उममेदगढ़ आदि के किसानों ने आलू के हजारों कट्टे खेतों में पुआल के नीचे डाल रखे हैं, ताकि और मुनाफा हो सके। बता दें इस समय किसान की सभी सब्जियां मंदी है। केवल आलू ही तेज बिक रहा है। मार्च माह में आलू तीन सौ रुपये 50 किलो तक बिक रहा था। जो अब छह सौ रुपये से अधिक बिक रहा है।