वार्षिकोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता सहारनपुर अग्रवाल महिला संगम समिति का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह पूर्वक मन
जागरण संवाददाता, सहारनपुर: अग्रवाल महिला संगम समिति का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर 2021 की टीम को विदाई देने के साथ ही नए पदाधिकारी बनाए गए। प्रीति गर्ग को अध्यक्ष व आरती को सचिव बनाया गया। मंगलवार को गौशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ महाराजा अग्रसैन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर किया गया। संस्थापिका ममता सिंघल ने कहा कि समिति ने सामाजिक कार्यों से विशेष पहचान बनाई है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में समिति अपनी सदस्यों के साथ सदैव सक्रिय रहेगी। महिलाओं द्वारा कपल डांस सरप्राइज, तम्बोला, लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। साक्षी जैन ने सोलो, मुकेश मोनिका ने कपल व नित्या ने ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति से सबकी तालियां बटोरी। कार्यक्रम में 2021 टीम की विदाई अध्यक्ष उषा गर्ग को शाल ओढाकर व क्राउन पहनाकर की गई। संस्थापिका ममता सिघल ने प्रीति गर्ग को अध्यक्ष, आरती को सचिव व रूचि को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। मोनिका चौहान, श्वेता व रीमा ने संस्था की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पूर्व अध्यक्ष सारिका सिघल ने सभी को पुरस्कार दिए। नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने भविष्य में संस्था को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में निशा गोयल, सलोनी बंसल, वेदागी, पूनम महेश्वरी, शरद भार्गव, शंकर अरोड़ा, अनिल, विपिन, रवि गुप्ता, पवन गोयल, डा.राकेश, बालेश, प्रतिभा, भारती भटनागर, सुरेंद्र अग्रवाल, नैना सिंघल, मधु अग्रवाल, अरूणा गोयल, विदुषी, आरूषी व पूजा गोयल समेत अनेक गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।