भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलने का संकल्प
संसू, सहारनपुर: अक्षय तृतीया पर श्री लक्ष्मी नारायण परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का अवतर
संसू, सहारनपुर: अक्षय तृतीया पर श्री लक्ष्मी नारायण परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का अवतरण महोत्सव एवं मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भगवान परशुराम के आदर्शो पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में आपसी सद्भाव व भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया।
लक्ष्मी नगर पंत विहार स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण परशुराम मंदिर में श्री सनातन धर्म प्रचार जनसेवा संस्था के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित भगवान श्री परशुराम का अवतरण महोत्सव एवं मंदिर का वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रात:काल हवन के साथ आरंभ हुआ, जिसमें यज्ञाचार्य पं. विजेन्द्र शास्त्री, महंत कौशलेन्द्र दास, पं. अशोक शर्मा शांडिल्य ने यजमानों द्वारा हवन यज्ञ कराया और यज्ञ में पूर्णाहुति दिलाई। आप के राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया, पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल, विजय शर्मा, नरेन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में हमें अपने संस्कार, संस्कृति बचाने के लिए उनके आदर्शो को अंगीकार करना होगा। जिससे कि देश की संस्कृति व शिष्टाचार की शैली बरकरार रह सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पं. रामेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम किसी वर्ग विशेष के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के है, जिन्होंने मानव धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों का प्रयोग किया। हमें उनके दिखाये मार्गो का अनुपालन करना चाहिए। राकेश वत्स, मुकेश कपिल, सरोज शर्मा, सचिन पंडित, भुवनेश्वर दीक्षित, एसपी ¨सह,गोवर्धन दास ने भी भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में अत्याचारियों के खिलाफ जागरूक होने का आह्वान किया। सुखपाल सैनी, देवराज शर्मा, अक्षय कुमार दीक्षित, सौरभ शर्मा, मुकुल कपिल शर्मा, राजीव शर्मा, वैभव शर्मा, अभिषेक शर्मा, संदीप शर्मा, विनोद कुमार, अर्जुन पंडित रहे।