पद्मश्री ने कूड़ा उठाकर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत
नगर निगम ने स्वछ भारत अभियान के तहत शनिवार को वार्ड-29 में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत झाडू लगाकर व कूड़ा उठाकर योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण व क्षेत्रीय पार्षद अशोक राजपूत ने की।
सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को वार्ड-29 में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत झाडू लगाकर व कूड़ा उठाकर योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण व क्षेत्रीय पार्षद अशोक राजपूत ने की।
नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को वार्ड-29 के बेरीबाग, सुक्खुपुरा आदि में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्र में मुख्य मार्गाें के अलावा सड़कों व नालियों की साफ-सफाई के अलावा चूना, एंटीलार्वा व सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। क्षेत्र के लोगों से घर-घर जाकर गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग निगम के कर्मचारियों को देने के लिए जागरूक किया गया।
पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितने मौलिक अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति स्वयं स्वच्छ रहने और अपने परिवेश को साफ व स्वच्छ रखने का संकल्प ले लें तो बीमारियों पर व्यय होने वाले धन बचत होगी। क्षेत्रीय पार्षद अशोक राजपूत ने कहा कि केवल निगम या सरकार के भरोसे कोई योजना सफल नहीं हो सकती, सभी का सहयोग होने से ही सहारनपुर स्वच्छता रैंकिग में नंबर वन आ सकता है।
इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगर स्वास्थय अधिकारी डा.कुणाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व अमरीश आदि मौजूद रहे।
विचार गोष्ठी
सहारनपुर: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोफिया पब्लिक हाई स्कूल प्रताप नगर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हमें अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं साफ रखना चाहिए। महिला कल्याण अधिकारी नेहा शर्मा एवं नियंतिका चौधरी ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए गए टोल फ्री नंबर 1090, 181, 108, 1076, 112, 1098, 102 की जानकारी दी। पार्षद मनोज जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर प्रधानाचार्या विदिता, शबाना रईस, वंदना यादव, रईस अहमद, प्रबंधक रविद्र कुमार गुप्ता, मुकुल गुप्ता मौजूद रहे।