Move to Jagran APP

किसानों को धान की रोपाई को करनी पड़ रही मशक्कत

महंगी में भीषण गर्मी में बिन बारिश के धान रोपाई पर संकट बढ़ता जा रहा है जिससे किसान रोपाई करने को तरस गए हैं। उधर लो वोल्टेज व बिजली कटौती भी आमजन को रूला रही है जिसके चलते धान लगाने का कार्य कछुआ चाल से हो पा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 05:57 PM (IST)
किसानों को धान की रोपाई को करनी पड़ रही मशक्कत
किसानों को धान की रोपाई को करनी पड़ रही मशक्कत

सहारनपुर, जेएनएन। महंगी में भीषण गर्मी में बिन बारिश के धान रोपाई पर संकट बढ़ता जा रहा है, जिससे किसान रोपाई करने को तरस गए हैं। उधर, लो वोल्टेज व बिजली कटौती भी आमजन को रूला रही है, जिसके चलते धान लगाने का कार्य कछुआ चाल से हो पा रहा है। किसान रात दिन खेतों में पड़े हैं, लेकिन धान रोपाई गति नहीं पकड़ पा रही है। कुछ सप्ताह पहले प्री मानसून बारिश हो रही थी। इससे सब्जियों को भी काफी नुकसान हो रहा था। हालत यह हो गई है कि उधर तो बिजली कटौती व लो वोल्टेज की वजह से पानी ट्यूबवेल से कम निकलता है। उधर, जितना धान लगाया गया है, किसान उसकी ही सिचाई करने में लगा रहता है। आगे लगाने के बारे में सोचता भी नहीं है। राशिद मलिक ,साजिद, राम सिंह,लीलू ने बताया कि धान लगाना बिना बारिश से सिर दर्द हो गया है। किसान रात को खेतों में डटा हैं,लेकिन फिर भी खेतों की पानी की पूर्ति नही हो रही हैं।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत दूधला में मनरेगा कार्यो में मिली अनियमितता

महंगी: लोकपाल ने ग्राम पंचायत दूधला में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितता नजर आई। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी की भेज दी जाएगी।

मनरेगा सुनीता चौधरी ने ग्राम पंचायत दूधला में बुधवार को मनरेगा के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा मजदूरों ने बताया पिछले दो महीने से मनरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही है। रोजगार सेवक सभी जाब कार्ड अपने पास रखता है। मौके पर किसी भी मस्टरोल पर मजदूरों के हस्ताक्षर नहीं कराए जाते हैं, जिससे हमारी मजदूरी न मिलने का भय हमेशा हमें बना रहता है।

इस पर लोकपाल मनरेगा ने कहा कार्यस्थल पर मनरेगा मस्टर रोल उपस्थित होना चाहिए व मनरेगा मजदूरों के साइन मस्टर रोल पर मौके पर ही कराए जाने चाहिए। जब इस बाबत रोजगार सेवक से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन को रिसीव नहीं किया। रोजगार सेवक की शिकायत पूर्व में भी लगातार मिलती रहे हैं। मनरेगा कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप भी लगते रहे है, जिसके चलते उनको मछरौली ग्राम पंचायत से हटाकर दूधला ग्राम पंचायत मे लगाया गया था। रिपोर्ट शासन व जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.