सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, बेटा घायल
लखनौती में बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस शव को पीएम पर भेजने की तैयारी में लगी है।
सहारनपुर, जेएनएन। लखनौती में बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस शव को पीएम पर भेजने की तैयारी में लगी है।
रविवार सुबह गांव नागल राजपूत निवासी जोनी बाइक पर अपनी मां संतोष देवी को लेकर किसी काम से गंगोह आ रहा था, जब वह गांव आलमपुर के पास पहुंचा तो वहां से गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी टक्कर हो गई, जिसमे मां-बेटा दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल जोनी का उपचार चल रहा है तथा उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार वाले सदमे में हैं। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम पर भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा की नीतियां बताएं : गिरि
सहारनपुर: समाजवादी युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविद गिरि ने कहा कि युवजन सभा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन 2022 की तैयारियों मे जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अब संगठन मे निष्क्रिय पदाधिकारियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा सक्रिय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
सयुस के प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरि रविवार को अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग दुखी है महंगाई, भ्रष्टाचार, लालफीताशाही चरम सीमा पर है। पुलिस विभाग द्वारा चालान के नाम पर आर्थिक दोहन किया जा रहा हैं ऐसी स्थिति मे जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है। ऐसी स्थिति मे उनके सामने सपा ही एकमात्र विकल्प है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएं। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, आकाश पंवार खटीक, जिला उपाध्यक्ष सुहेल राणा, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, अमित प्रधान, सुमित प्रधान, नबाब सिंह यादव, अनुज प्रधान मदनूकी, महजबीं खान, नागेंद्र राणा, मा. राजवीर सिंह यादव, संदीप उर्फ अच्छन यादव, जिला सचिव कुलदीप यादव, नितिन यादव, राजेश सैनी, प्रदीप चौधरी, वासिल तोमर, नरेन्द्र पंवार,अर्जुन पंडित जमाल साबरी, वेदपाल पटनी, हसीन कुरैशी, राम आशीष यादव, जिन्दी बेगम, शमशुद्दीन खान, शाहिद मंसूरी, अनस आदि मौजूद रहे।