Move to Jagran APP

जयंती पर सपाइयों ने किया कर्पूरी ठाकुर का स्मरण

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर समाजवादी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 9

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 06:55 PM (IST)
जयंती पर सपाइयों ने किया कर्पूरी ठाकुर का स्मरण
जयंती पर सपाइयों ने किया कर्पूरी ठाकुर का स्मरण

सहारनपुर, जेएनएन। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रखर समाजवादी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती धूमधाम से मनाई।

loksabha election banner

सोमवार को सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. रागिब अंजुम ने कार्यकर्ताओं से कर्पूरी ठाकुर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी, गुलजार सलमानी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विशाल यादव, मजहबी खान, अंकित कश्यप, रूबी देवी, जितेंद्र चौहान, अनीस कुरैशी, अरूण कश्यप, डा. संदीप सैनी, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश दिवस पर

वेबिनार का आयोजन

संवाद सहयोगी, गंगोह : शोभित विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित वेबिनार में अनेक लोगों ने आन लाइन भागीदारी की।

कार्यक्रम में वक्ता डा. महीपाल सिंह व राजीव उपाध्याय यायावर रहे। उप कुलपति डा. रणजीत सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने इतिहास की जानकारी रखनी चाहिए, तभी हम स्वयं का ज्ञान कर पाएंगे। वक्ता डा. महीपाल सिंह ने कहा कि 1857 से लेकर 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम में इस क्षेत्र के लोगों की अहम भूमिका रही। 1857 की क्रांति में धन सिंह कोतवाल, कदम सिंह व बाबा शाह मल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजीव उपाध्याय यायावर ने सहारनपुर के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा किए गए अत्याचार का प्रतिकार सामान्य जन मानस ने किया। सहारनपुर जनपद का कोई गांव ऐसा नहीं था, जिसका आजादी की लड़ाई में योगदान न रहा हो। अंत में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. महिपाल सिंह ने सभी वक्ता एवं विद्यार्थियों का आभार जताया। कार्यक्रम में डा. एसके पाठक, डा. शैलेंद्र भारद्वाज, डा. मदन कौशिक, डॉ. कपिल उपाध्याय, डा. तरुण कुमार शर्मा, डा. गुंजन अग्रवाल, डा. अभिमन्यु उपाध्याय, डा. विश्वास चंद्र, डा. मदन मोहन शर्मा, डा. विकास शर्मा, डा. जितेंद्र राणा,डा. प्रशांत कुमार, जसवीर सिंह शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.