एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली
सहारनपुर जेवी जैन कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने
सहारनपुर : जेवी जैन कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं व भ्रूण हत्या पर रोक लगाने का संदेश देते हुए जागरूकता रैली निकाली।
गुरुवार को गांव बादशाहपुर में रासेयो प्रभारी डा.शशि नौटियाल के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या का विरोध तथा महिलाओं को कानूनी अधिकार दिलाने के लिए रैली निकाली। महिलाओं ने घरेलू ¨हसा, दहेज की समस्या, धन-संपत्ति विवाद, किशोरियों के साथ छेड़खानी, महिला पेंशन संबंधी समस्याएं उठाई। शिखा यादव एडवोकेट ने समस्याओं का कानूनी समाधान बताते हुए महिलाओं को कई अहम जानकारी दी। इस दौरान शिक्षा के लिए ईच वन-टीच वन अभियान चलाया गया। शिविर में हर्षिता, तनुष्का, अंजली, रफत जहां, सविता शर्मा, सोमवती, लता, फूलकुमारी, तृष्णा, विशाल आदि का सहयोग रहा। स्कूल में योग गतिविधि दिवस मनाया
सहारनपुर: पूर्व माध्यमिक विद्यालय बादशाहपुर में योग गतिविधि दिवस मनाया गया। बलियाखेड़ी के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ ने योग को बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि योग भारत की पुरातन धरोहर है। भावी पीढ़ी के लिए इसे आगे बढ़ाना चाहिए। डा.शशि नौटियाल व शिखा एडवोकेट ने भी अहम् जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को ताड़ासन,मयूरासन, वृक्षासन, गौमुखासन, चक्रासन, पद्मासन, वज्रासन आदि कराए गए। डा.पूजा यादव ने योग के महत्व एवं योगासन से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उषा ¨सह, सविता शर्मा, रफत जहां, वीना ¨सह, अभिलाषा, प्रियंका थी।