टैक्स बार की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
जागरण संवाददाता सहारनपुर सहारनपुर टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष जसविदर सिंह अरोड़ा ने विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे।
सहारनपुर जेएनएन। सहारनपुर टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष जसविदर सिंह अरोड़ा ने विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन के लिए तन-मन-धन से काम करेंगे।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंभ निर्वतमान अध्यक्ष शिशिर वत्स व महासचिव कुलविदर सिंह राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष विपुल कुमार जैन ने वार्षिक खर्च का ब्यौरा रखा। बाद में निर्वाचित अध्यक्ष जसविदर सिंह अरोडा़, महासचिव राजीव खुराना, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गहलौत व रविद्र गांधी, सचिव अब्दुल रहमान व शुभम कालरा, कोषाध्यक्ष खालिद खान को संरक्षक जेएस अरोड़ा ने शपथ दिलाई। इस दौरान पीयूष कुमार, विकास शर्मा, राजेश वधवा, अटल बिहारी शर्मा, एके वर्मा, मेनपाल सिंह चौहान, मनोज गोयल, संजय चौधरी, हरिओम, अनुज शर्मा, मनीष गांधी, प्रियांक शर्मा, श्रवण कुमार, रमणीक सिंह सचदेव, रीतेश बंसल, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा,भानुप्रताप सिंह, विपिन त्यागी मौजूद थे।