Move to Jagran APP

नगर पालिका प्रशासन ने चलाया कर वसूली अभियान

नगर पालिका प्रशासन द्वारा कई मोहल्लों में शुक्रवार को अभियान चलाकर हजारों रुपयों की कर वसूली की गई है। साथ ही लोगों को चेताया कि जो भी समय से अपना कर जमा नहीं करेगा। उसके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 11:05 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 11:05 PM (IST)
नगर पालिका प्रशासन ने चलाया कर वसूली अभियान

संवाद सहयोगी, गंगोह: नगर पालिका प्रशासन द्वारा कई मोहल्लों में शुक्रवार को अभियान चलाकर हजारों रुपयों की कर वसूली की गई है। साथ ही लोगों को चेताया कि जो भी समय से अपना कर जमा नहीं करेगा। उसके खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को नगर के मोहल्ला इलाहीबख्श, गुलाम साबिर, मखदूमजहां, मुबारक अली, सैयदान में पुलिस के साथ कर वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 23 बकायदारों से करीब अस्सी हजार की कर वसूली की गई। नगर पालिका के आर आई हरपाल सिंह व काशिफ कुद्दूसी ने बताया कि इस समय नगर के काफी संख्या में करदाताओं पर करीब तेंतीस लाख रुपये ज्यादा का कर बकाया है। चेताया कि यदि बकायदारों ने जल्द बकाया राशि जमा नहीं कराया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पालिका कर्मचारी रक्षित कुमार, सुशील कुमार, मोअज्जम सन्नी के अलावा पुलिस बल भी शामिल रहे।

आत्मरक्षा के लिए छात्राओं ने लिया कराटे का प्रशिक्षण

देवबंद: नूरपुर स्थित लाला पूरणचंद साहनी मेमोरियल इंटर कालेज और किसान इंटर कालेज गोपाली में शुक्रवार को छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया है।

कराटे कोच बसंत उपाध्याय और बेनजीर राजपूत ने छात्राओं से कहा कि आज के दौर में लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना बेहद जरूरी है। जरूरत पड़ने पर लड़कियां स्वयं की ही नहीं बल्कि दूसरी लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा कर सकती हैं। लाला पूरणचंद साहनी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनीता, मनोज कुमार, मधुलिका, राजकुमार और किसान इंटर कालेज गोपाली में प्रधानाचार्य इंतखाब आलम, मुक्ता, विशाल त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.