Move to Jagran APP

नही रहे मिस्टर यूपी व इंडिया रनर अप पहलवान सतपाल खटाणा

लगातार तीन बार मिस्टर यूपी व मिस्टर इंडिया रनर अप रहे गांव जेहरा निवासी 70 वषीर्य सतपाल खटाणा का निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:35 PM (IST)
नही रहे मिस्टर यूपी व इंडिया रनर अप पहलवान सतपाल खटाणा
नही रहे मिस्टर यूपी व इंडिया रनर अप पहलवान सतपाल खटाणा

सहारनपुर, टीम जागरण। लगातार तीन बार मिस्टर यूपी व मिस्टर इंडिया रनर अप रहे गांव जेहरा निवासी 70 वषीर्य सतपाल खटाणा का निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

loksabha election banner

1952 में गंगोह के गांव जेहरा निवासी चौधरी देवीसिंह के परिवार में जन्में सतपाल खटाणा बचपन से ही खाने-पीने व कुश्ती अखाड़ा के शौकीन थे। शौक प्रोफेशन में बदल गया। और वे कुश्ती के गुर सीखने को गांव से निकल पडे। और कुश्ती में राष्ट्रीय पटल पर नाम चमकाने का काम किया। बताते है कि एक समय ऐसा भी रहा कि अखाड़े में सतपाल के आने की खबर से ही पहलवान लडने से इंकार कर देते थे। पहली बार मिस्टर यूपी बनने पर कांग्रेस नेता चौधरी राजपाल सिंह ने उनका सार्वजनिक अभिनन्दन किया था। परिजनों के अनुसार सतपाल सिंह तीन बार मिस्टर यूपी, दो बार इंडिया रनर अप, मिस्टर हिमाचल, मिस्टर हरियाणा व मिस्टर महाराष्ट्र आदि के खिताब हासिल किये। कुश्ती छोड़ने के बाद परिवारिक परिस्थितियों के कारण अपने पैतृक गांव जेहरा को छोड़ कर यमुनानगर के गांव इस्माइलपुर में रह रहे सतपाल ने अस्वस्थता के चलते उनका देहावसान हो गया। उनके निधन पर प्रधानों सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है। डा. सुहैल बने सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के विस क्षेत्र अध्यक्ष

देवबंद : समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने डा. सुहैल को प्रकोष्ठ का विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किया है। शनिवार को डा. राजेश शर्मा व सपा के पूर्व प्रदेश सचिव असद जमाल फैजी ने डा. सुहैल को मनोनयन पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.