Move to Jagran APP

भाजपा शासन में सरकारी विभाग बने भ्रष्टाचार के अड्डे : प्रविदर

गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता चौधरी प्रविदर कुमार कहा है कि भाजपा शासन में सरकारी विभाग भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। किसान मजदूर का हाल बेहाल हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:41 PM (IST)
भाजपा शासन में सरकारी विभाग बने भ्रष्टाचार के अड्डे : प्रविदर
भाजपा शासन में सरकारी विभाग बने भ्रष्टाचार के अड्डे : प्रविदर

सहारनपुर, जेएनएन। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता चौधरी प्रविदर कुमार कहा है कि भाजपा शासन में सरकारी विभाग भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। किसान, मजदूर का हाल बेहाल हैं।

loksabha election banner

रविवार को जारी ब्यान में चौधरी प्रविदर ने कहा कि भाजपा शासन में अधिकारी मस्त और जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गन्ना समीति देवबंद में सचिव और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों का जमकर शोषण किया जा रहा है। कहा कि 14 दिनों में गन्ना भुगतान की घोषणा के बावजूद कई कई महीने तक किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। कहा कि किसान व आम जनता का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सपा कार्यकर्ता अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.