विधायक ने निर्मित सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय गर्ग ने विधायक निधि से निर्मित 6 सड़कों का लोकार्पण एवं 20 सड़कों का शिलान्यास किया।
सहारनपुर, जेएनएन। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय गर्ग ने विधायक निधि से निर्मित 6 सड़कों का लोकार्पण एवं 20 सड़कों का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में भाजपा सरकार लोक लुभावनी घोषणा कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, लेकिन जन विश्वास खो चुकी भाजपा को जनता नकारकर सपा को प्रदेश की बागडोर सौंपने जा रही है। सहारनपुर नगर सीट से सपा विधायक संजय गर्ग ने लिक रोड स्थित गली नंबर-03 में राव फैसल के मकान से मदीना मस्जिद तक सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य। जनकनगर गली नंबर-03 में राजेन्द्र धीमान के मकान से राकेश महाजन के मकान तक सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य। नाजिरपुर में रूपचंद्र के मकान से विश्वास के मकान तक सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य। मोहल्ला भट्टा कालोनी में इमरान के मकान से नईम के मकान से होते हुए इनाम के मकान तक सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य।
भट्टा कालोनी में नाजिर के मकान से करतार के मकान की ओर रोड़ व नाली निर्माण कार्य। भट्टा कालोनी में ही कब्रिस्तान की चार दीवारी का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा 20 निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने नये कानून एवं नये टैक्स की मार देते हुए जनता को प्रताड़ित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास खो चुकी भाजपा को जनता इस बार सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है, केवल समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में स्वीकार करने का जनता मन बना चुकी है। नगर विधायक संजय गर्ग ने कार्यकर्ताओं से कहा चुनाव में जीत का लक्ष्य निर्धारित कर चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुट जाएं ताकि सपा को ऐतिहासिक जीत मिल सकें।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, नगर विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा, महानगर महामंत्री गुलशन कपूर, कोषाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामशरण, आशिफ प्रधान, हाजी नोनी पार्षद, काशिफ अल्वी, कार्तिक राणा, नरेश पांचाल, शिवकुमार, सुमित गुगलिया, विकास सूद, हाजी बहार अहमद, रिजवान जोगी पार्षद, हाजी फजलुर्रहमान पार्षद व नौशाद राजा पार्षद आदि मौजूद रहे।