Move to Jagran APP

श्रद्धा के साथ मनाया गया महर्षि कश्यप जन्मोत्सव

गंगोह में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर महर्षि कश्यप गुरू श्री कालू बाबा युवा समिति द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी का शुभारंभ मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित शिव मंदिर से किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 06:34 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 06:34 PM (IST)
श्रद्धा के साथ मनाया गया महर्षि कश्यप जन्मोत्सव
श्रद्धा के साथ मनाया गया महर्षि कश्यप जन्मोत्सव

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में महर्षि कश्यप जन्मोत्सव पर महर्षि कश्यप गुरू श्री कालू बाबा युवा समिति द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी का शुभारंभ मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित शिव मंदिर से किया गया।

prime article banner

इससे पूर्व झंडा पूजन राकेश कश्यप व दीप प्रज्ज्वल्लित रामलाल कश्यप व कश्मीरा कश्यप ने किया। समिति के संस्थापक रामेश्वर कश्यप ने प्रभातफेरी को हरी झडी दिखाई। सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर राकेश कश्यप चल रहे थे। प्रभातफेरी कस्बे में मुख्य मार्गो से जयकारों के साथ गुजरी। जगह-जगह रास्ते में पुष्प वर्षा भी की गई। यज्ञ के यजमान विजय, संगीता देवी, सेवक राम, राधा देवी रहे। सोनू द्वारा यज्ञ में पूर्ण आहूति दी गई। यज्ञ के पश्चात विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। पूजा-अर्चना पं. केशो राम द्वारा की गई। इस दौरान निकुंज, आयुष, सावन, मयंक, आर्यन द्वारा मास्क बांटे गए। इस अवसर पर प्रीतम कश्यप, योगेंद्र कश्यप, विजेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कश्यप आदि पुरूष व महिलाएं मौजूद रही।

महर्षि कश्यप का जन्मदिवस मनाया

सड़क दूधली: भगवान श्री महर्षि कश्यप जी की जयंती पर उनको याद किया गया। मुख्य वक्ता रघुराज कश्यप ने कहा कि भगवान महर्षि कश्यप विभिन्न प्रतिभाओं के धनी थे। चक हरेटी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक, निर्भीक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश देते रहे। गोपाल कश्यप, महावीर कश्यप, रघुराज कश्यप, आकाश कश्यप बजरंग दल, मोनू कश्यप, विकास कश्यप, मोटू कश्यप, आशु कश्यप, अक्षय कश्यप आदि शामिल रहे।

बच्चों को मिला वेलडन, कीप इट अप अवार्ड

देवबंद: मेपल्स एकेडमी में हुए समारोह में आनलाइन विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित किए गए हैं।

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मेधावियों को वैलडन, कीप इट अप अवार्ड दिया गया। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने कहा कि कोरोनाकाल में भी बच्चों ने स्वयं को बेहतर साबित किया। संचालन डा. आयशा नवाज व नमन जैन ने किया। इस दौरान उत्कर्ष वत्स, मनीष बंसल, जतिन चौधरी, विनय, अंजली त्यागी, नीलम सिघल, अंजुला शर्मा, योगिता बावा, सिम्मी मखीजा, दीपांशु कोहली आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.