Move to Jagran APP

प्रभु कृपा के बिना नहीं हो सकता जीवन सफल: आचार्य गौरव

नागल में राष्ट्रीय पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ करते हुए शुकताल से आए आचार्य गौरव कृष्ण वात्सल्य महाराज ने कहा कि प्रभु की भक्ति का गुणगान करने से ही जीवन सफल होता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 11:12 PM (IST)
प्रभु कृपा के बिना नहीं हो सकता जीवन सफल: आचार्य गौरव
प्रभु कृपा के बिना नहीं हो सकता जीवन सफल: आचार्य गौरव

सहारनपुर, जेएनएन। नागल में राष्ट्रीय पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ करते हुए शुकताल से आए आचार्य गौरव कृष्ण वात्सल्य महाराज ने कहा कि प्रभु की भक्ति का गुणगान करने से ही जीवन सफल होता है। श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य को ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है। वह सत्य कर्मों में लीन होने लगता है।

loksabha election banner

मंगलवार को कथा के शुभारंभ पर कस्बे के मुख्य बाजार में से होकर कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बढे़डी कोली पुत्र गौतम चौधरी ने किया। मुख्य पूजन पंडित मृत्युंजय कुमार भटनागर ने किया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर अनिल शर्मा ने किया। इस अवसर पर संतोष शर्मा, सुबोध शर्मा, अनीता शर्मा, कुसुम शर्मा, रेखा शर्मा, कमलेश शर्मा, रीना शर्मा, रुचि शर्मा, पूनम धीमान, रचना गर्ग, अलका धीमान, अजय भटनागर, सुनील भटनागर, अकेला शर्मा ,रिया गर्ग, निभा शर्मा, उषा कश्यप, अक्षित शर्मा, हर्षित शर्मा, अर्पित, श्रीपाल चंद धीमान, अंशिका शर्मा, शैलजा, सावित्री शर्मा, जूजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

राहुल बने रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य

सवांद सहयोगी, देवबंद: क्षेत्र के फलौदा रहमतपुर गांव निवासी राहुल गुर्जर को मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने अपने आवास पर उन्हें पत्र सौंप बधाई दी। राहुल गुर्जर ने पूर्व सांसद का आभार जताया। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे।

मदरसा संचालिका की पौत्री के निधन पर शोक

देवबंद : मदरसा जामिया इल्हामिया लिलबनात की संचालिका आपा खुर्शीदा की पौत्री 17 वर्षीय इकरा का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। इकरा के आकस्मिक निधन पर पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, पूर्व सभासद एवं उद्यमी अय्यूब बेग, जमाल अंसारी, सलीम ख्वाजा, महबूब बेग, सपा जिला उपाध्यक्ष तौफीक जग्गी, सैयद हारिस, सभासद डा. वाजिद मलिक, डा. असलम अली, शराफत मलिक, विक्की कश्यप, सिकंदर अली, हुसनैन गौड़, जर्रार बेग, डा. सादिक देवबंदी, दिलशाद चार्ली, रमेश पंवार, रमजानी कुरैशी, आसिफ अंसारी आदि ने शोक जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.