Move to Jagran APP

लापरवाही छोड़िए, समझदारी दिखाइए ..तभी बच सकते हैं

कोरोना की वर्तमान में चल रही लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है। जिले में रोजाना सात से 10 के बीच में मौत हो रही हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग कोरोना पाजिटिव निकल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 11:11 PM (IST)
लापरवाही छोड़िए, समझदारी दिखाइए ..तभी बच सकते हैं
लापरवाही छोड़िए, समझदारी दिखाइए ..तभी बच सकते हैं

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना की वर्तमान में चल रही लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है। जिले में रोजाना सात से 10 के बीच में मौत हो रही हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग कोरोना पाजिटिव निकल रहे हैं। बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही ही हदें पार कर रहे हैं। लगता है कि पूर्ण लाकडाउन जब तक नहीं लगेगा। तब तक यह लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे। बाजारों, बस स्टैंड और कई सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही देखने को मिल रही है। दैनिक जागरण जिले के लोगों से अपील करता है कि लापरवाही छोडि़ए, समझदारी दिखाइए। तभी कोरोना वायरस को हराया जा सकता है। वैक्सीन सेंटर पर उमड़ रही भीड़

loksabha election banner

जिला अस्पताल का वैक्सीन सेंटर हो या फिर नेहरू मार्केट वाला। हर स्थान पर वैक्सीन लगवानों वालों और रजिस्ट्रेशन कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। यहां पर सिस्टम का कोई भी व्यक्ति नियमों का पालन कराने के लिए नहीं है। यहां पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि मास्क तो लगाया जा रहा है। वैक्सीन सेंटर पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं करा पा रहे हैं। बस स्टैंड पर सबसे अधिक लापरवाही

शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सबसे अधिक लापरवाही देखने को मिल रही है। यह लापरवाही शुक्रवार को ही नहीं, रोजाना हो रही है। यहां पर आटो और ई-रिक्शा में आने वाली सवारियों को ठूस-ठूसकर भरा जा रहा है। यहां पर फल बेचने वाले बिना मास्क के फल बेच रहे हैं। हालांकि पुलिस यहां पर जब चेकिग के लिए आती है तो सभी नियमों के पालन में लग जाते हैं। पुलिस के जाने पर स्थिति जस की तस हो जाती है। सब्जी मंडी में खुलेआम उल्लंघन

शहर की सब्जी मंडी में खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यहां पर सुबह के पांच बजे से भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। जबकि सब्जी मंडी का समय सात बजे का किया हुआ है। आढ़तियों और दुकानदारों में डर कतई नहीं है। जबकि यहां पर 12 दुकानों पर हजारों रुपये का जुर्माना तक हो चुका है। श्मशान घाट को किया सैनिटाइज

शहर के जैन समाज ने जिस श्मशान घाट को आम लोगों के लिए खोला था। शुक्रवार को उसे नगर पालिका की गाड़ियों ने सैनिटाइज किया। इसके अलावा शहर में भी बाजारों, सड़कों, सरकारी कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया गया। इन्होंने कहा..

लापरवाही करने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बिना मास्क वालों के रोजाना चालान काटे जा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती की जा रही है। पुलिस लापरवाही करती है तो कार्रवाई होगी।

डा. एस चन्नपा, एसएसपी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.