Move to Jagran APP

सफाई अभियान से चमक उठी जेजे पुरम कालोनी

दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर-स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत जेजे पुरम कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के सहयोग से चलाए गए अभियान में सफाई कर्मियों ने कालोनी में जगह-जगह से कूड़े का उठान किया। पार्कों और गलियों में सफाई कर कूड़ा गाड़ियों में एकत्र कराया। घर-घर जाकर लोगों को कूड़ा निगम की गाड़ी में डालने को प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 06:43 PM (IST)
सफाई अभियान से चमक उठी जेजे पुरम कालोनी
सफाई अभियान से चमक उठी जेजे पुरम कालोनी

सहारनपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर-स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत जेजे पुरम कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के सहयोग से चलाए गए अभियान में सफाई कर्मियों ने कालोनी में जगह-जगह से कूड़े का उठान किया। पार्कों और गलियों में सफाई कर कूड़ा गाड़ियों में एकत्र कराया। घर-घर जाकर लोगों को कूड़ा निगम की गाड़ी में डालने को प्रेरित किया गया।

loksabha election banner

शनिवार को कालोनी में नगर निगम की टीम सुबह से साफ-सफाई में जुट गई थी। जागरण टीम ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुणाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर के साथ कालोनी के लोगों से संपर्क कर उनकी नगर निगम संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने सफाई को और अधिक बेहतर बनाने के साथ ही खाली पड़े प्लाटों में कूड़े की समस्या की जानकारी दी।

सफाई कर्मियों ने नालियों की सफाई कर कूड़ा-कचरा निकाला और साथ ही कूड़ा रिक्शा में उठान किया। पार्क और गलियों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। चूना और एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने क्षेत्रीय निवासियों से घरों में गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए कहा ताकि गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार की जा सके और सूखे कूड़े को एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जा सके। इस दौरान कुछ लोगों ने स्ट्रीट लाइट समय से न जलने की बात भी बताई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुणाल जैन ने इसके लिए निगम के विद्युत विभाग से कार्यवाही कराने की बात कही।

दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए अभियान में कालोनी में सुबह से ही टीम सफाई के काम में लग गई थी। अधिकारियों ने घर पर आकर रोजाना होने वाली सफाई के बारे में जानकारी भी ली।

-मनीषा, क्षेत्रवासी।

कालोनी में खाली पड़े कुछ प्लाट पर कूड़ा पड़ा रहता था। सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने के साथ वहां चूने का छिड़काव भी किया, इससे बड़ी परेशानी दूर हो गई है।

-अनुराधा, क्षेत्रवासी।

कालोनी में साफ-सफाई की स्थिति अच्छी है। सफाई अभियान के दौरान वे परेशानियां भी दूर हो गई जो चली आ रही थी। निगम अधिकारियों ने अब नियमित रूप से फीडबैक लेने की बात कही है।

-रंजीता सिंह।

नालियों की सफाई के बाद चूने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। गर्मी शुरू होने से पहले चले अभियान के दौरान छिड़काव से मक्खी-मच्छरों से भी निजात मिल सकेगी।

-सत्यपाल, क्षेत्रवासी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.