Move to Jagran APP

दिल को सेहतमंद रखना है तो रात दस बजे सो जाइए

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में सर्दी और विकराल रूप दिखाएगी। ऐसे में सांस के रोगी दिल के रोगियों को अपनी सेहत का बेहतर ढंग से ख्याल रखने की जरूरत है। दिल को सेहतमंद रखने के लिए नींद का पूरा होना बेहद जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 06:36 PM (IST)
दिल को सेहतमंद रखना है तो रात दस बजे सो जाइए
दिल को सेहतमंद रखना है तो रात दस बजे सो जाइए

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में सर्दी और विकराल रूप दिखाएगी। ऐसे में सांस के रोगी, दिल के रोगियों को अपनी सेहत का बेहतर ढंग से ख्याल रखने की जरूरत है। दिल को सेहतमंद रखने के लिए नींद का पूरा होना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड में हुए एक सर्वे में साफ कहा गया कि यदि दिल को सेहतमंद रखना है तो रात के 10 बजे के बाद इंसान को सो जाना चाहिए। नींद का दिन की बीमारियों से कई कनेक्शन हैं। इंग्लैंड के सर्वे के बाद सहारनपुर के डाक्टर भी दिल के मरीजों को रात के 10 बजे के बाद सोने की सलाह दे रहे हैं। ताकि हार्ट-अटैक और स्ट्रोक से बचे रहे।

loksabha election banner

दरअसल, शहर के मेडीग्राम अस्पताल के डाक्टर एवं ह²य रोग विशेषज्ञ अजय सिंह ने बताया कि इंग्लैंड की एक्सेटर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक सर्वे किया था। इस सर्वे में 43 से 74 आयु के 88 हजार लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। रिसर्च के दौरान लोगों के हाथ में ट्रैकर पहनाया गया। ट्रैकर के जरिए सोने और उठने की एक्टिविटी को मानिटर किया गया। इसके अलावा उनकी लाइफ स्टाइल से जुड़े सवाल जवाब भी किए गए। इस शोध में पाया गया कि जो लोग 10 और 11 बजे के बीच में सो जाते हैं। उनका दिल सेहतमंद रहता है और उन्हें हार्टअटैक और स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता है। जो लोग 11 बजे के बाद सोते हैं। उनका दिल अधिकतर बीमारियों से घिर जाता है और हार्टअटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों ने 10 से 11 बजे के बीच सोने के समय को गोल्डन अवर नाम दिया है।

इंसान की नींद औ दिल की बीमारी के बीच ये हैं कनेक्शन

शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि इंसान की नींद और दिन की बीमारी के बीच एक कनेक्शन है। जो लोग देरी से सोते हैं व सुबह देरी से उठते हैं। उनकी बाडी क्लाक डिस्टर्ब हो जाती है। जिसका हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए इंसान को जल्दी सोना चाहिए।

यह पहले से ही है जल्दी सोकर दिल की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। 24 घंटे चलने वाली शरीर की मासपेशियां ही हमे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती है। इसे सरकेडियन कहते हैं। देर से सोने से सरकेडियम रिदम बिगड़ती है।

डा. सुधांशु शेखर, सक्षम अस्पताल

इंग्लैंड का शोध सही है। इंसान को दिल को सेहतमंद रखने के लिए नींद पूरी लेना जरूरी है। हालांकि रात 10 बजे के बाद सोना कई बीमारियों को दूर भगाता है। इसलिए लोगों को रात के 10 से 11 बजे के बीच में सो जाना चाहिए। शरीर की कई बीमारियां दूर होती है।

डा. मोहन पांडेय, मल्टी सिटी अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.