अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत
बेहट कोतवाली क्षेत्र में गन्देवड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सहारनपुर, टीम जागरण। बेहट कोतवाली क्षेत्र में गन्देवड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव हथौली निवासी शिवकुमार पुत्र मनफूल की थाना मिर्जापुर में तैनाती थी। वह रात की डयूटी कर रहा था। रोजाना की तरह सोमवार की देर शाम भी वह ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जैसे ही वह गन्देवड़ बस स्टैंड से पहले ही पहुंचा था तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी बेहट में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक का इंतकाल
नानौता : सैय्यद जब्बार हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक एवं पूर्व प्रधान 44 वर्षीय शाहनवाज अख्तर अब्बी का ह्रंदय गति रुकने से मौत हो गई। पूर्व प्रधान शाहनवाज अब्बी लंबे समय से कैंसर रोग से पीड़ित थे। सोमवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे सीने में दर्द होने पर उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जोहर की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। सैय्यद शहजाद अख्तर, सैय्यद तहसीन हैदर, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन, पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा,पूर्व विधायक मनोज चौधरी, भाजपा नेता विवेक नामदेव, पूर्व चेयरमैन शाहजमा खान, ईओ बृजेंद्र कुमार चौधरी, बसपा नेता जगपाल सिंह, चेयरमैन पति सरफराज अख्तर मुन्ना, प्रबंधक नावेद अख्तर व मौ.एजाज ने उनको श्रद्धांजलि दी। मदरसा इस्लामिया के मोहतमिम कारी मोहम्मद अली द्वारा शाहनवाज अब्बी की मगफिरत के लिए कुरान खानी कर दुआएं कराई गई।