व्यापारियों के गले की फांस बनी जीएसटी : लोकेश अग्रवाल
देवबंद (सहारनपुर) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर कार्यक
देवबंद (सहारनपुर) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई है।
मोहल्ला जनकपुरी स्थित श्री विष्णु भगवान धर्मशाला में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ, जहां मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी कानून व्यापारियों के गले की फांस बना हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए जीएसटी को 11 महीने होने को हैं, लेकिन आज तक भी व्यापारी जीएसटी पोर्टल पर सुचारू रूप से अपना कार्य नहीं कर पा रहे। कहा कि मंडी समिति जैसे लोकल टैक्स माफ नहीं किए गए हैं, जिससे व्यापार करना दूभर हो गया है। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों को एकजुट होगा। नवमनोनीत प्रदेश मंत्री हरिओम ¨सघल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगराध्यक्ष अजय गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की हर तरह की समस्या को हल कराने के लिए व्यापार प्रतिनिधिमंडल तत्पर है। इस दौरान उन्होंने नगर इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्षता आलोक तनेजा व संचालन संदीप शर्मा ने किया। इस मौके पर मनमोहन पुंडीर, जसवंत बत्रा. सुनील वर्मा, रोहित घई, सुरेंद्र ¨सह, लक्की वर्मा, अमित कंसल, हरिओम गिरधर, विवेक गर्ग, राधेश्याम वर्मा, नीरज बंसल, पवन धीमान मौजूद रहे।