समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं: राघव
गुरुवार को केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में भाजपा के नागल मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
सहारनपुर, जेएनएन। गुरुवार को केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में भाजपा के नागल मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। शिविर में पहले दिन कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। शिविर में मंडल प्रभारी मेलाराम पंवार, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, ब्लाक प्रमुख मास्टर विजेंदर चौधरी, मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, किसान मोर्चा के चौधरी राजवीर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, पपिन चौधरी, विपिन आर्य, हरीश त्यागी, मुकेश माहेश्वरी, मान सिंह सैनी, राजकुमार चौधरी, रजनी राणा, राकेश सहल, उषा उपाध्याय, सत्येंद्र वैदिक आदि उपस्थित रहे।
भाजपा में सोशल मीडिया का बड़ा महत्व
रामपुर मनिहारान में भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व अन्य योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। गुरुवार को गुर्जर आइटीआइ में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन शिविर में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, आनंद राणा,पवन सवई, राकेश लोटनी, सुधीर कुमार ने प्रशिक्षण सत्र में कहा कि भाजपा में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा महत्व है। सभी मंडल पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, बूथ पदाधिकारी सोशल मीडिया से जुड़े भाजपा नेताओं ने देश व प्रदेश में विकास कार्यों पर चर्चा की। प्रशिक्षण शिविर में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण सैनी, प्रदीप चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कौशिक, लोकतंत्र सेनानी सतीश शर्मा, अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष देवराज सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ किरण पाल सिंह, दुष्यंत कुमार मुन्ना, महामंत्री अरविद धीमान, सचिन धीमान, अनूप सिंह आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।