स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। सरकारी कार्यालयों व स्कूल-कालेजों में विशेष सफाई अभियान चलाकर साज-सज्जा की गई।
सहारनपुर, जेएनएन। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। सरकारी कार्यालयों व स्कूल-कालेजों में विशेष सफाई अभियान चलाकर साज-सज्जा की गई। शाम होते ही सरकारी भवन और चौराहे बिजली की रोशनी से जगमगा उठे।
जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर रविवार सुबह आठ बजे सरकारी कार्यालयों तथा स्कूल-कालेजों में नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इन तैयारियों को लेकर शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय, जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, नगर निगम, विकास भवन, जिला पंचायत, कोषागार सहित विभिन्न कार्यालयों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। वहीं बाजारों में दुकानों पर भी तिरंगे झंडों के अलावा कैप, हैंड बैंड सहित सजावटी आइटमों की बिक्री हुई। घंटाघर चौक, चौ.चरण सिंह चौक, हसनपुर चौक, सरदार पटेल चौक, भगत सिंह, चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, गांधी पार्क, रायवाला चौक, जनकपुरी चौक सहित विभिन्न स्थानों को सजाया गया। शाम होते ही सरकारी भवन और शहर के प्रमुख चौराहे रोशनी से जगमगा उठे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों व चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर चेकिग अभियान चलाया। - - - - -
व्यापारियों ने ली राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना की शपथ
सहारनपुर: 75वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को नमन किया और राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना की शपथ ली।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं सदभावना की शपथ भी ली। शीतल टण्डन ने कहा कि हम
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक हैं। जहां प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों की बात करता है, वहीं इसके
साथ हमें अपने कर्तव्यों के पालन करने का भी संकल्प लेना होगा।
इस दौरान जिला महामंत्री संजय भसीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, विकास कश्यप, सुनील कुमार, प्रवे•ा, शकील अहमद, अंकुश कर्णवाल आदि मौजूद रहे।