्रयूपी रणजी टीम में खेलेंगे सहारनपुर के दो क्रिकेटर
सहारनपुर के क्रिकेटरों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहां के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी रणजी टीम में सलेक्शन हुआ है।
सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर के क्रिकेटरों को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहां के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का यूपी रणजी टीम में सलेक्शन हुआ है।
सहारनपुर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि यूपी रणजी टीम में चयनित खिलाड़ी शानू सैनी व मुकेश सैनी हैं और दोनों ही स्पिन गेंदबाजी करते हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से ही दोनों खिलाड़ियों ने सलेक्शन टीम का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया तथा वह यूपी रणजी टीम का हिस्सा बने। उन्होंने बताया कि सहारनपुर के नंदपुर गांव के रहने वाले शानू सैनी के पिता मजदूरी करते हैं। मुकेश सैनी भी माधव नगर के रहने वाले हैं। यह भी साधारण परिवार से है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत व सही मार्गदर्शन के कारण यह मुकाम हासिल किया गया। मुकेश व शानू अपनी सफलता का श्रेय वरिष्ठ क्रिकेटर अकरम सैफी को दिया है। दरअसल अकरम सैफी ने दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए शानू व मुकेश को दिल्ली में कोचिग दिलवायी। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी कोचिग ले रहे हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एसडीसीए सचिव लतीफुर्रहमान, अमर गुप्ता, वक्कार अहमदम, पाल्ली कालड़ा, संजीव जखमौला, सत्यम शर्मा, परविन्दर सिंह, राजकुमार राजू, साजिद उमर, सैय्यद मशकूर, राकेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, आदिल खान, राजीव गोयल, नरेंद्र कौशिक, विक्की चौधरी, आमिर कुरैशी, रविकांत धीमान, रणधीर कपूर, विनय कुमार आदि ने हर्ष जताने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है।