दोस्तों ने कंपनी बनाकर उतारा पहला विजुअल वेब ब्राउजर 'मैगटैप 2.0'
चाइनीज एप पर पाबंदी के बाद भारतीय हुनरमंदों के देशी एप ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। सहारनपुर जनपद के सागर मल्होत्रा ने अपनी टीम के साथ मिलकर दुनिया का पहला विजुअल वेब ब्राउसर मैगटैप 2.0 उतारा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि लांचिग के कुछ ही दिनों में 12.5 लाख से अधिक बार इसे डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी ताजा रेटिग 4.8 है। 28000 से ज्यादा रिव्यू के साथ मैगटैप 2.0 को दुनिया के सर्वाधिक टॉप रेटेड एप में शामिल किया गया है।
सहारनपुर, जेएनएन। चाइनीज एप पर पाबंदी के बाद भारतीय हुनरमंदों के देशी एप ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। सहारनपुर जनपद के सागर मल्होत्रा ने अपनी टीम के साथ मिलकर दुनिया का पहला विजुअल वेब ब्राउसर 'मैगटैप 2.0' उतारा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि लांचिग के कुछ ही दिनों में 12.5 लाख से अधिक बार इसे डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी ताजा रेटिग 4.8 है। 28,000 से ज्यादा रिव्यू के साथ मैगटैप 2.0 को दुनिया के सर्वाधिक टॉप रेटेड एप में शामिल किया गया है। इस झटके से चाइना का एप जगत सहमा हुआ है।
'मैगटैप 2.0' दस से ज्यादा एप की जरूरतों को अकेले पूरा करता है, यही इसकी खासियत है। मैगटैप 2.0 का निर्माण 'मैगटैप टेक्नोलॉजी' कंपनी ने किया है। कंपनी के फाउंडर सत्यपाल चंद्रा जबकि को-फाउंडर सागर मल्होत्रा सहारनपुर के शिवविहार कालोनी निवासी हैं।
सागर के अनुसार उनकी कंपनी ने चाइनीज एप बंद होने के बाद उसका विकल्प देने के लिये वेब ब्राउजर बनाया। इसमें चाइना मेड यूसी ब्राउजर से अधिक आप्शन हैं। यह पूरी तरह फ्री और मल्टीपर्पज है। अभी विविध आवश्यकताओं के लिये विभिन्न एप डाउनलोड करने होते थे, जो स्पेस भी अधिक लेते थे, लेकिन मैगटैप कम डेटा खर्च में सभी जरूरतों को एक ही एप में पूरा करता है।
----
मैगटैप 2.0 की खूबियां
एप के फाउंडर और सीईओ सत्यपाल चंद्रा के अनुसार मैगटैप पूरी तरह मेड इन इंडिया है। यह दुनिया का पहला विजुअल वेब ब्राउजर है। यह इस तरह का पहला प्रयोग है। साथ ही विजुअल डिक्शनरी, ई-लर्निग, डाक्टयूमेंट रीडर, 42 भाषाओं में ट्रांसलेशन फीचर्स, 12 भाषाओं में वन टेप मीनिग सॉल्यूशन, लिसेन कंटेंट सुविधा उपलब्ध है। इसमें हिदी व अंग्रेजी में समाचार तथा जीके, करंट अफेयर्स, एजुकेशन, जॉब्स, इंटरटेनमेंट,स्पोर्ट्स, शॉपिग एंड ट्रैवल्स और बैंकिग जैसे कई फीचर हैं। एप में दस हजार से अधिक किताबें व आठ हजार से ज्यादा वीडियो फ्री में उपलब्ध हैं। मैगटैप को डेवलप करने वाले रोहन कुमार का कहना है कि यह एप चाइना के यूसी ब्राउजर के साथ ही गूगल के क्रोम और ओपेरा ब्राउजर से भी बेहतर है। एप का ट्रांसलेशन फीचर अब 12 भारतीय भाषाओं के साथ फ्रेंच, जर्मन, इटालियन और अरबी समेत 30 विदेशी भाषाओं में भी अनुवाद करता है। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की सभी मुख्य भाषाओं को घर बैठे इससे सीख सकते हैं और कुछ भी पढ़ भी सकते हैं। इसमें ऑडियो ट्रांसलेटर भी उपलब्ध है।