सहारनपुर में सड़क हादसे में दिल्ली निवासी के चार लोगों की मौत
Accidents in UP कार सवार पांच लोगों में एक गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग दिल्ली के पंजाबी बाग के रहने वाले थे और सहारनपुर में शादी समारोह से लौट रहे थे।
सहारनपुर, जेएनएन। दिल्ली से यहां पर वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया एक परिवार यहां सड़क हादसे का शिकार हो गया। स्विफ्ट कार और पॉपुलर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। कार सवार पांच लोगों में एक गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग दिल्ली के पंजाबी बाग के रहने वाले थे और सहारनपुर में शादी समारोह से लौट रहे थे।
सड़क दुर्घटना में मृतकों में पति-पत्नी तथा युवक के माता-पिता शामिल है। दिल्ली के पंजाबीबाग के रहने वाले भगवती शर्मा(55) अपनी पत्नी ममता शर्मा (50), बेटे गौरव शर्मा(28) , पुत्र वधु निधि शर्मा(26) व प्रदीप शर्मा (25) के साथ सहारनपुर में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
सोमवार तड़के लौटते समय नागल रोड पर कार की लकडिय़ों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। एसओ नागल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर ही भगवती शर्मा व उनकी पत्नी की मौत हो गई। बेटा व पुत्रवधू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रदीप की हालत भी नाजुक बनी हुई है।