निगम ने बुधवार को घंटाघर से शुरू किया विशेष फॉगिग अभियान
नगर निगम द्वारा बुधवार की शाम घंटाघर से एक विशेष फागिग अभियान शुरू किया गया। जिसमें नगर निगम की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों पर करीब 25 मशीनें फागिग के लिए रखी गई।
सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम द्वारा बुधवार की शाम घंटाघर से एक विशेष फागिग अभियान शुरू किया गया। जिसमें नगर निगम की एक दर्जन से अधिक गाड़ियों पर करीब 25 मशीनें फागिग के लिए रखी गई। मेयर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए के त्रिपाठी द्वारा इन वाहनों को फागिग के लिए शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों, सभी क्वारंटाइन केंद्रों और महानगर के विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया गया।
नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के बीच नगर निगम सहारनपुर महानगर में सैनिटाइजेशन के अलावा हर रोज फागिग करा रहा है। बुधवार को घंटाघर से विशेष फागिग अभियान शुरू किया गया है। रवाना किए गए फागिग वाहन वार्ड नंबर 56 खाता खेड़ी हयात कॉलोनी, वार्ड नंबर 7 हयात कॉलोनी, वार्ड नंबर 61 आजाद कॉलोनी ,वार्ड नंबर 62 याहिया शाह, वार्ड नंबर 63 ,साबरी का बाग वार्ड नंबर 64 ,वुड सीजनिग प्लांट, वार्ड नंबर 65 कमेला कॉलोनी, वार्ड नंबर 66 नदीम कॉलोनी और वार्ड नंबर 67 दराअली बैरून के लिए रवाना किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनके अतिरिक्त क्वारंटाइन केंद्रों आईटीसी कैंपस, सरस्वती विहार, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, न्यू एरा स्कूल, मैसूर पैलेस, एसटीपी मल्हीपुर रोड, सर्किट हाउस आदि क्षेत्रों में भी फागिग किया। इस अवसर पर लेखा अधिकारी राजीव कुशवाहा, गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व राजवीर आदि शामिल रहे।