Move to Jagran APP

कोहरे ने लगाया वाहनों की स्पीड पर ब्रेक

रविवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। ठंड के गुरूर को तोड़ते हुए सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दिन भर में धूप कभी मध्यम रही तो कभी मंद रही। कोहरे को गेहूं की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है। वही ठंड का प्रकोप बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 09:18 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:18 PM (IST)
कोहरे ने लगाया वाहनों की स्पीड पर ब्रेक
कोहरे ने लगाया वाहनों की स्पीड पर ब्रेक

सहारनपुर, जेएनएन। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। ठंड के गुरूर को तोड़ते हुए सूर्यदेव ने दर्शन दिए। दिन भर में धूप कभी मध्यम रही तो कभी मंद रही। कोहरे को गेहूं की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है। वही ठंड का प्रकोप बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की आमद बढ़ गई है।

loksabha election banner

ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह सैर पर निकले लोग घने कोहरे से हैरान थे। नजदीक का भी ठीक से नजर नही आ रहा था। सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की स्पीड पर भी कोहरे ने ब्रेक लगा दी। अंबाला रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड, बेहट रोड, मल्हीपुर रोड, गंगोह रोड, चिलकाना रोड आदि खुले स्थानों पर कोहरा खासा घना था। मौसम वेधशाला मुजफ्फराबाद के मुताबिक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। महानगर के कोर्ट रोड, हकीकत नगर, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चकरोता रोड, हिरनमारान, नुमाइश कैंप आदि में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की रौनक एकाएक बढ़ गई।

सड़क दूधली: ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास कोहरा इतना अधिक घना था कि पास खड़ा व्यक्ति तक दिखाई नहीं दे रहा था। ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। कोहरा गेहूं की फसल के लिए वरदान है। किसान मौ. शाहिद व रिजवान का कहना है कि जितना अधिक कोहरा पड़ता है गेहूं की फसल उतनी ही अच्छी पैदा होती है जबकि पशुचारा बरसीन कोहरे से प्रभावित होता है।

गर्म कपड़ों के बाजार में आई चमक

गंगोह: मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। ठंडक ने उन दुकानदारों के चेहरों पर रौनक ला दी है, जिन्होंने कई माह पहले गर्म कपड़ों का स्टाक लगा दिया था। पिछले दो दिन में मौसम में आई ठंडक से बिक्री बढ़ा दी है। रूई के भाव भी सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ गए हैं। ठंड ने गरीब आदमी के सामने परेशानी खड़ी करनी शुरू कर दी है। खासकर रात में बढ़ी ठंड ने उन्हें ज्यादा परेशान कर दिया है। पारा थोड़ा और गिरा तो गरीब-असहाय लोगों की परेशानी बढ़ जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.