Move to Jagran APP

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत पांच घायल

इस्लामनगर में बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन की साइड लगने से एक युवक एक महिला व तीन बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 08:22 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत पांच घायल
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति समेत पांच घायल

सहारनपुर, जेएनएन। इस्लामनगर में बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन की साइड लगने से एक युवक एक महिला व तीन बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

prime article banner

शनिवार की देर शाम रामपुर मनिहारान कोतवाली क्षेत्र की इस्लाम नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव शेरपुर के निकट एक बाइक पर सवार दंपति अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ रामपुर मनिहारान आ रहे थे तभी एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको साइड मार दी, जिसमें बाइक सवार सभी घायल हो गए। मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हे रामपुर मनिहारान के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आते। जहां बाइक चालक की हालत गंभीर रूप चिता जनक बनीं हुई है। चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज जारी कर दिया है।सूचना मिलते ही मौके पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

कोतवाली पुलिस ने अवैध खनिज लदी चार ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी, चालक फरार

बेहट: यमुना नदी से अवैध रूप से खनन व परिवहन के चल रहे धंधे पर रोक लगने का नाम नहीं ले रही है। रात के अंधेरे में मुख्य मार्ग से तो अवैध परिवहन हो रहा है। यह समस्या ज्यादातर देहात के मार्गो पर हो रही है।

नवागत इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पाण्डेय ने धरपकड़ की शुरू कर दी है। शनिवार की रात उसंड़ से हरिपुर गांव के बीच पुलिस ने अवैध खनिज लदी चार ट्रैक्टर-ट्राली रोकी तो चालक उन्हें छोड़कर फरार हो गए। गौरतलब है कि यमुना नदी से अवैध खनन व परिवहन के चलते सरकार को हर दिन लाखों का चूना लग रहा है। क्षेत्र में यह धंधा दिन में छिटपुट तो रात को धड़ल्ले से चलता है। खास बात तो यह है कि ट्रैक्टर-ट्रालियों में तो खनिज ढोया ही नहीं जा सकता, लेकिन रातभर उसंड मार्ग से हरिपुर की ओर होते हुए अवैध खनिज लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बिना रायल्टी भुगतान किए सहारनपुर की ओर निकल जाती है। शनिवार की रात हरिपुर के पास से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां खनिज की आती हुई पकड़ी गई है। लेकिन पुलिस किसी का एक भी चालक नहीं पकड़ पाई। पुलिस ने चारों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.