चकरोड को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
खेतों की पैमाइश कराते समय दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना गांव फतेहपुर ढोला में सोमवार को हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 07:07 PM (IST)
सहारनपुर जेएनएन। खेतों की पैमाइश कराते समय दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना गांव फतेहपुर ढोला में सोमवार को हुई। गांव निवासी सोमपाल व राजकुमार के बीच चकरोड को लेकर विवाद है। सोमवार को कानूनगो व लेखपाल वहां पैमाइश के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी और मारपीट तक पहुंच गई। इसमें एक पक्ष के सोमपाल, जोनी, संदीप व दूसरे पक्ष के राजकुमार, गोपीचंद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें