Move to Jagran APP

दो पक्षों में मारपीट, एक किशोर गंभीर घायल

अंबेहटा नगर के जामा मस्जिद स्थित एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 07:26 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 07:26 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट, एक किशोर गंभीर घायल
दो पक्षों में मारपीट, एक किशोर गंभीर घायल

सहारनपुर, जेएनएन। अंबेहटा नगर के जामा मस्जिद स्थित एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोलह वर्षीय अफ्फान उर्फ शंहशाह पुत्र नवाब जामा मस्जिद स्थित अपने जन सेवा केन्द्र पर बैठा था। मोहल्ले के ही रहने वाले व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के पांच छह लोगो ने अफ्फान की पिटाई कर दी व चाकू से पीछे कमर पर कई वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को चिकित्सक के यहां भिजवाया। गंभीर अवस्था मे चिकित्सकों ने किशोर को हायर सेंटर रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी विपिन कुमार त्यागी ने बताया तहरीर मिल गयी है। शीघ्र कार्रवाई कर आरोपितों को गिरफ्तार कर किया जाएगा। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

loksabha election banner

भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के 23 मंडलों के संयोजक नियुक्त

देवबंद: भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपकराज सिघल द्वारा जिले के सभी 23 मंडलों के प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा करते हुए सभी मंडल संयोजकों से मिशन 2022 की सफलता को जी जान से मेहनत करने की आशा जताई है।

दीपकराज सिघल ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी की संस्तुति के बाद घोषित किए गए संयोजकों में नकुड़ नगर से शिवचरण शर्मा, नकुड़ देहात से रमेश कुमार, चिलकाना से कुलदीप कश्यप, देवबंद नगर से राजीव गुप्ता, देवबंद देहात से अनुराग राणा, बड़गांव से शिव कुमार राणा, तल्हेड़ी से बोबी सिघल, नागल से हेमंत अरोड़ा, बेहट से रवि कांत सिघल, सढ़ोली कदीम से सुशील राणा, शाकुंभरी देवी से ऋषिपाल राणा, मुजफ्फराबाद से शिव कुमार गुप्ता, छुटमलपुर से विकास गुप्ता, सरसावा नगर से राकेश साहनी, सरसावा देहात से विजेंद्र चौधरी, रामपुर नगर से अरविद धीमान, रामपुर देहात से चौ. कंवर पाल, बलियाखेड़ी से जयपाल सिंह, गंगोह नगर से नीरज अग्रवाल, गंगोह देहात से राजू सैनी, तीतरों से धर्मवीर चौधरी, अंबेहटा से मनोज आर्य एवं नानौता से धीरज रोहिल्ला शामिल हैं। दीपकराज सिघल ने कहा कि सभी संयोजक अपने अपने क्षेत्र के सभासदों को साथ लेकर भाजपा के पक्ष में चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.