किसान संगठन का आज तहसील पर धरना प्रर्दशन
जड़ौदापांडा में पराली व गन्ने की पत्ती को जलाने को लेकर हो रहे किसानों पर उत्पीड़न को लकर भारतीय किसान संगठन (आज )कल तहसील में धरना प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन की सफलता के लिए करीब 12 गांव के किसानों से जन सम्पर्क किया।
सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापांडा में पराली व गन्ने की पत्ती को जलाने को लेकर हो रहे किसानों पर उत्पीड़न को लकर भारतीय किसान संगठन (आज )कल तहसील में धरना प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन की सफलता के लिए करीब 12 गांव के किसानों से जन सम्पर्क किया।
पराली व गन्ने की पत्ती जलाने को लेकर प्रशासन द्वारा किसानों के उत्पीड़न को लेकर कल यानि शुक्रवार को भारतीय किसान संगठन रामपुर मनिहारन तहसील पर धरना प्रर्दशन करेगा, जिसके लिए भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष ठा. अजब सिह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को जड़ौदापांडा, शेरपुर, जयपुर, किशनपुरा, घिसरपड़ी, मुश्कीपुर, भटपुरा, लुकादड़ी, उपरी मजबता, बालूमाजरा, मोरा, हसनपुर लौटनी के किसानों से वार्ता कर तहसील रामपुर मनिहारन होने वाले धरना प्रर्दशन में शामिल होने की अपील की। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अजब सिह ने कहा कि सरकार के इशारे पर किसानों से ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान महेश त्यागी, बुहमदत्त त्यागी, अजय, सुमित, अरविंद, रजनीश शर्मा, मामचंद, लीलू, सुनील, विजय, राजू आदि मौजूद रहे।