Move to Jagran APP

देश का किसान सरकार के साथ : बेनीवाल

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देशभर के किसान भाजपा के साथ हैं और वह नए कृषि कानून से खुश हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 10:21 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 10:21 PM (IST)
देश का किसान सरकार के साथ : बेनीवाल
देश का किसान सरकार के साथ : बेनीवाल

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देशभर के किसान भाजपा के साथ हैं, और वह नए कृषि कानून से खुश हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में आए थे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आम किसान समझ रहा है कि नये कृषि कानून उनके हित में है। यही कारण है कि वह इसे लेकर खुश है। भाजपा सरकारों ने इतना काम कर दिया है कि अब वह 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव विकास के नाम पर लड़ेगी। बेनीवाल ने भाजपा की क्षेत्रीय कमेटी के बारे में कहा कि हमने पश्चिम के सभी जिलों को प्रतिनिधित्व दिया है, जिसमें 20 जातियों के 31 प्रतिनिधियों को रखा गया है तथा 10 पूर्व जिलाध्यक्षों को कमेटी में रखा गया है। ताकि उनके अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिल सकें। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे।

मतदान को पोलिग पार्टियों की रवानगी आज

जागरण संवाददाता, सहारनपुर :

विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीट के मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को पोलिग पार्टियां रवाना होंगी। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए रविवार शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

एक दिसंबर मंगलवार को 92 मतदेय स्थलों पर 45 मजिस्ट्रेटों की निगरानी में मतदान कराया जायेगा। मतदान के लिए 92 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए है। मतदान के लिए 102 पोलिग पार्टियां बनाई गई हैं। जिले में स्नातक मतदाताओं की संख्या 56 हजार 949 तथा शिक्षक मतदाताओं की संख्या 3193 है। बेहट में नौ, देवबंद में 15, रामपुर मनिहारान में आठ, नकुड़ में 13, सहारनपुर में 33 में स्नातक सीट के मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं शिक्षक सीट के बेहट, देवबंद और रामपुर मनिहारान में 2-2 तथा नकुड़, सहारनपुर में 4-4 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि मतदान पार्टियों की रवानगी रेनबो स्कूल दिल्ली रोड से होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.