Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में किसान हो रहा खुशहाल : डा. चंदन सिंह

देवबंद में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. चंदन सिंह राणा ने कहा कि देश में 60 वर्षों तक कांग्रेस ने किसानों को छलने का काम किया है। जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से किसान खुशहाली की राह पर है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:31 PM (IST)
भाजपा सरकार में किसान हो रहा खुशहाल : डा. चंदन सिंह
भाजपा सरकार में किसान हो रहा खुशहाल : डा. चंदन सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में वरिष्ठ भाजपा नेता डा. चंदन सिंह राणा ने कहा कि देश में 60 वर्षों तक कांग्रेस ने किसानों को छलने का काम किया है। जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से किसान खुशहाली की राह पर है।

loksabha election banner

घलौली गांव में आयोजित हुए किसान संवाद कार्यक्रम में डा. चंदन सिंह ने कहा कि कृषि बिल लाकर भाजपा ने न केवल किसान को आजाद किया है बल्कि उनकी मेहनत की कमाई को कमीशनखोरों, दलालों और बिचौलियों से बचाने का काम किया है। कहा कि विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह किसानों को भ्रमित करने के प्रयास में लगे हुए है। अध्यक्षता मा. रमेशचंद त्यागी व संचालन रामनारायण ने किया। रोबिन त्यागी, आशु, शिवम त्यागी, आदेश त्यागी, अनिल त्यागी, उपदेश त्यागी, मुन्नू त्यागी, हिमांशु, राजकुमार त्यागी, नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.