धान खरीद केंद्र पर किसानों को किया जा रहा परेशान : श्यामवीर त्यागी
देवबंद में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान किया जा रहा है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में श्यामवीर त्यागी ने कहा कि धान खरीद केंद्र पर लगातार किसानों का अपमान किया जा रहा है। कोटेदारों से कोटा उठवाने में दो हजार रुपये की रिश्वत ली जा रही है। किसानों का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बजाज चीनी मिल द्वारा पिछले सीजन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिला मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग रखी। तहसील प्रमुख मणिकांत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि की तरह मुख्यमंत्री भी छह हजार रुपये सम्मान निधि दी जाए। बैठक के उपरांत मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। इस मौके पर रामस्वरूप चौधरी, मुनेश त्यागी, किरणपाल सिंह, ठा. राजपाल सिंह, उसमान राव, राकेश त्यागी, मुकेश त्यागी, संदीप सिंह मौजूद रहे।
भारतीय सेना के शौर्य का इतिहास सबके लिए प्रेरणा: शीतल टंडन
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के प्रांगण में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाए जाने की श्रृंखला में 1971 के भारत पाक युद्ध के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर अमर जवान शहीद मीनार पर देश के शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए नमन किया।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि भारतीय सेना ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में जिस ढंग से कठिन परिस्थितियों मे शौर्य दिखाया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दुश्मन से लड़ने वाली सैनिकों की वीरता, देश प्रेम तथा त्याग और बलिदान और श्रद्धा प्रदर्शित करने का दिन है। इस अवसर पर सीडीएस बिपिन रावत व 1971 के भारत-पाक युद्ध में सहारनपुर के दो शहीद सैनिकों फ्लाईंग आफिसर सुधीर त्यागी व राइफल मैन सुरेंद्र सिंह रावत के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
इससे पूर्व व्यापारी प्रतिनिधियों ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पहुंचकर नवांगतुक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कंमाडर चरणजीत चौहान का तिरंगा अंगवस्त्र, पुष्प व पुस्तक भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला संयोजक कर्नल संजय मिडढा, मुरली खन्ना, संजीव सचदेवा, भोपाल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।