Move to Jagran APP

सपा पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी का विस्तार

देवबंद में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 07:39 PM (IST)
सपा पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी का विस्तार
सपा पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी का विस्तार

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

मोहल्ला सैनी सराय में कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने पंकज चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, अनिल धीमान को नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष, अनिल पांचाल को नानौता का नगर अध्यक्ष, जौनी पांचाल को गंगोह का विधान सभा महासचिव, मनोज कुमार को गंगोह का उपाध्यक्ष और काला व साजिद को सदस्य मनोनीत किया। रामकिशन सैनी ने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। भाजपा ने गरीब, किसान, मजदूर, और छोटे व्यापारी को बर्बाद कर दिया। सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को झूठ बोलकर ठगने का काम किया है। सपा में ही पिछड़ा वर्ग समेत हर वर्ग का हित सुरक्षित है। पिछड़ों के दम 2022 के विधनसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

ज्योति पर्व के रूप में मनेगा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव

देवबंद: भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि के आगामी प्रकटोत्सव को ज्योति पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

रविवार को प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर हुई भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक में मंडल अध्यक्ष सोनू बिरला ने कहा कि आगामी शरद पूर्णिमा को भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के सभी लोग एक सप्ताह पहले घरों में अक्षणु जोत जलाएंगे। साथ ही मंदिरों में कार सेवा करके सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रकट दिवस के दिन व्रत रखकर पाठ करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी में आस्था और बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज की तरक्की संभव है। नगराध्यक्ष कमल पाहिवाल व जिला प्रभारी मनुज गांगुली ने बताया कि प्रकटोत्सव इस बार ज्योति पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान संजय सूद ने भगवान वाल्मीकि मुक्तिमाला का अनुसरण किया। मनोज बिरला, लता, सोनिया, कुलदीप पाहिवाल, अमन पाहिवाल, कुलदीप लहरी, विजय टांक, जौनी, मिटू, अरविद, सचिन, जगदीश डागा, विजय गांगुली, कनक पाहिवाल, पूजा लहरी, बेबी, सुमन, शालू मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.